Sanoj Mishra Controversy: तिहाड़ में डायरेक्टर सनोज मिश्रा के जान को खतरा! जेल से दिल्ली सीएम को लिखा पत्र

Sanoj Mishra Controversy: महा कुंभ मेले में वायरल हुई मोनालिसा (Maha Kumbh Viral Monalisa) को फिल्म का ऑफर देकर चर्चा में आए निर्देशक सनोज मिश्रा रेप के आरोप में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

इसी बीच उन्होंने जेल में सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है। उन्होंने जेल में हफ्ता वसूली का आरोप लगाते हुए दिल्ली की सीएम (Delhi CM) को पत्र लिखा है। उन्होंने इस मामले पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है।

Sanoj Mishra Controversy

पत्र में क्या-क्या लिखा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनोज मिश्रा (Sanoj Mishra) ने दिल्ली सीएम को लिखे शिकायत में लिखा है कि, जेल में बंद कुछ अपराधिक प्रवृति के कैदी उनको मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहे हैं। उनसे मोटी रकम की मांग कर रहे हैं। और पैसा नहीं देने पर जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। उनके इस खुलासे के बाद तिहाड़ जेल की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें Monalisa के डायरेक्टर सनोज मिश्रा के केस का ये है सच, आरोपी महिला का यू-टर्न, कहा- मुझे जान से मारने.....

सनोज मिश्रा के वकील ने की शिकायत

सनोज मिश्रा के वकील ने जेल से बाहर आ कर मीडिया को ये जानकारी दी है। वकील एपी सिंह ने आरोप लगाया है कि, जेल में उनके क्लाइंट की सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है। उन्होंने जेल के DG से इस बाबत शिकायत की है। उन्होंने कहा कि, अगर जल्द से जल्द इस पर कार्रवाई नहीं होती है तो सनोज मिश्रा की जान को खतरा हो सकता है।

जानिए पूरा मामला?

दरअसल, निर्देशक सनोज मिश्रा के ऊपर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया था। जिसके बाद 31 मार्च को उनको गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी तब हुई जब दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी।

सनोज मिश्रा के ऊपर आरोप है कि, उन्होंने एक छोटे शहर से आई लड़की, जो अभिनेत्री बनना चाहती थी, के साथ कई बार बलात्कार किया। हालांकि, कुछ समय बाद उस लड़की का वीडियो सामने आया जिसमें वे कहती दिख रही है कि, उनके साथ कोई रेप नहीं हुआ। वे वसीम रिजवी के बहकावे में आ गई थी।

ये भी पुढ़ें Monalisa Viral Video: बीच सड़क बाइकर के साथ ये क्या करने लगीं मोनालिसा? वीडियो ने मचाया हंगामा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+