डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को बड़ा झटका, कोर्ट ने दी 2 साल की सजा और करोड़ों का जुर्माना, जानें क्या है मामला
Rajkumar Santoshi: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि राजकुमार संतोषी ने जामनगर के अशोकलाल नाम के एक बिजनेसमैन से एक करोड़ रुपये उधार लिए थे। जब वह ये रुपए वापस नहीं कर पाए तो उस बिजनेसमैन ने उनके खिलाफ जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज करा दिया। ऐसे में डायरेक्टर को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है।
राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनाई सजा
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर राजकुमार संतोषी को लोग घायल, घातक और अंदाज अपना अपना जैसी फिल्मों के लिए पहचानते हैं। इसी बीच खबर है कि राजकुमार संतोषी को जामनगर कोर्ट ने एक पुराने मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री में सनसनी मचा दी है।

डायरेक्टर को 2 साल की सजा
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये मामला एक करोड़ रुपये के चेक बाउंस का है। जामनगर कोर्ट ने डायरेक्टर को 2 साल की सजा के साथ चेक अमाउंट की दोगुनी रकम यानी 2 करोड़ रुपये का भुगतान करने का भी आदेश दिया है। हालांकि अब जानकारी सामने आई है कि कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है।
जानें क्या है पूरा मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड के निर्माता-निर्देशक राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक बिजनेसमैन अशोकलाल से एक करोड़ रुपये उधार लिए थे। लेकिन वह इस रकम को समय पर वापस नहीं कर पाए। वहीं अशोकलाल ने अपनी रकम वापस न मिलने पर उनके खिलाफ जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज कराया था।
डायरेक्टर के दिए गए चेक हो गए थे बाउंस
अशोकलाल के वकील का कहना है कि एक वक्त में दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी। साल 2015 में डायरेक्टर ने अशोकलाल से एक करोड़ रुपए उधार लिए थे। राजकुमार संतोषी ने उधार वापस करने के लिए अशोकलाल को 10-10 लाख रुपये के 10 चेक भी दिए थे, लेकिन 2016 में वो सारे चेक बाउंस हो गए थे।
2 साल की सजा और दो करोड़ रुपए का जुर्माना
बिजनेसमैन के वकील ने बताया कि कोर्ट ने इस मामले पर राजकुमार संतोषी को समन भी जारी किए थे और हर चेक के बाउंस होने पर 15000-15000 का फाइन भी लगाया था। लेकिन डायरेक्टर ने समन नहीं लिए। वहीं कहा जा रहा है कि राजकुमार संतोषी कोर्ट में हाजिर भी नहीं हुए थे। आखिरकार आज यानी 17 फरवरी को जामनगर की कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल की जेल की सजा और दो करोड़ रुपए का भुगतान करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications