दीपिका कक्कड़ ने मुस्लिम लड़के शोएब इब्राहिम से शादी करने के लिए बदला था धर्म, हिंदू लड़की बन गई थीं 'फैजा'

Dipika Kakar and Shoaib Ibrahim Love Story: टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि दीपिका कक्कड़ को लीवर कैंसर हो गया है और वह इस गंभीर बीमारी के दूसरे स्टेज पर हैं।

दीपिका कक्कड़ को हुआ लीवर कैंसर
वहीं दीपिका के पति एक्टर शोएब इब्राहिम पत्नी की ऐसी हालत देखकर काफी इमोशनल हो गए हैं। दीपिका कक्कड़ के लीवर कैंसर के बारे में जानकर उनके फैंस से लेकेर सेलेब्स दोस्त तक काफी परेशान हो गए हैं। लोग उनके जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं।

Dipika Kakar

दीपिका के लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही दीपिका कक्कड़ के पति शोएब ने एक वीडियो के जरिए लोगों को बताया था कि उनकी पत्नी की हालत बिल्कुल ठीक नहीं है। शोएब इब्राहिम ने बताया था कि दीपिका के लीवर में टेनिस बॉल के साइज का ट्यूमर निकला था, जिसकी सर्जरी होने वाली थी। उसका बाद टेस्ट हुआ और वह ट्यूमर असल में कैंसर निकला। फिलहाल दीपिका इस कैंसर के दूसरे स्टेज पर हैं।

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की लव स्टोरी

आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी के फेमस शो 'ससुराल सिमर का' में नजर आते हैं। दोनों उस शो में लीड एक्टर्स के तौर पर काम करते थे। सेट पर ही दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। वहीं लोगों को भी दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद थी।

दीपिका कक्कड़ ने मुस्लिम शोएब इब्राहिम से की शादी

इसके बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम रियल लाइफ में एक दूसरे के कपल बन गए। दोनों के बीच सेट पर प्यार शुरू हुआ और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। आपको बता दें कि शोएब इब्राहिम मुस्लिम हैं और दीपिका कक्कड़ हिंदू, ऐसे में शादी करने के लिए दीपिका ने अपना धर्म तक बदला था।

2011 में हुई थी दीपिका और शोएब की पहली मुलाकात

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम की पहली मुलाकात साल 2011 में टीवी सीरियल 'ससुराल सिमर का' सेट पर महुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने साल 2013 में मंगेतर रौनक से शादी कर ली थी, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दीपिका ने रौनक से तलाक ले लिया।

2018 में शोएब और दीपिका ने की थी शादी

इसके बाद दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम एक दूसरे के करीब आए और दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। हा जाता है कि दीपिका ने शोएब से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल किया था। इस बात का पता तब चला था जब कपल की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

दीपिका ने धर्म बदलकर रख लिया था 'फैजा' नाम

शादी के कार्ड में दीपिका कक्कड़ का नाम फैजा लिखा हुआ था। लेकिन इस अफवाह के बाद खुद दीपिका ने कबूला था कि उन्होंने इस शादी के लिए धर्म बदला है। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था- जो सच है वो सच है। ये सच है कि मैंने धर्म बदला है। क्यों बदला मैं ये नहीं बताना चाहती हूं। मैंने ये सब अपनी खुशी के लिए किया है और मैं शोएब के साथ बहुत खुश हूं।

2023 में कपल बने थे बेटे के पैरेंट्स

आपको बता दें कि दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम साल 2023 में एक प्यारे से बेटे रूहान के पैरेंट्स बने हैं। वहीं शादी के बाद दीपिका ने एक्टिंग से दूरी बना लली है। वह अपने बच्चे की परवरिश में बिजी हो गई थीं। हालांकि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल लाइफ के अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वहीं पति शोएब इब्राहिम ने अपना एक्टिंग करियर अभी भी जारी रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+