Dino Morea का बिपाशा से जॉन अब्राहम की वजह से हुआ था ब्रेकअप? एक्टर बोले- 'उसने मेरी गर्लफ्रेंड को डेट...'
Dino Morea: बॉलीवुड एक्टर डिनो मोरिया का अफेयर एक वक्त पर बिपाशा बसु से था लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। इसके बाद बिपाशा बसु की जिंदगी में जॉन अब्राहम की एंट्री हुई और दोनों ने 9 साल तक एक दूसरे को डेट किया।
रिपोर्ट्स की मानें तो बिपासा बसु और डिनो मोरिया एक वक्त पर सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन जब एक्ट्रेस डिनो से अलग हुईं तो उसके बाद वह जॉन अब्राहम को डेट करने लगीं। कहा जाता है कि डिनो और बिपाशा के ब्रेकअप की वजह जॉन अब्राहम थे जिसकी वजह से दोनों के बीच दुश्मनी हो गई थी। अब सालों बाद डिनो ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

डिनो मोरिया ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में जॉन अब्राहम संग मतभेद की खबरों पर रिएक्ट किया। सिद्धार्थ कनन से बातचीत में एक्टर ने कहा, 'हमारी कभी कोई दुश्मनी नहीं है। हम एक-दूसरे से बातें करते थे और साथ में मस्ती भी करते थे। जब मेरा बिपाशा से ब्रेकअप हो गया और उन्होंने बिपाशा को डेट करना शुरू कर दिया तो लोगों हमारी दुश्मनी की बातें करने लगे। लोग सोचने लगे कि वह मेरी गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा है, इसलिए दुश्मनी थी, मीडिया ने भी इसे कुछ ज्यादा ही हवा दे दी। लेकिन हम दोनों के बीच कभी कोई मतभेद नहीं हुआ।'
डिनो मोरिया ने अपने इंटव्यू में साफ किया कि उन्होंने केवल एक साल ही बिपाशा बसु को डेट किया था। एक्टर ने कहा कि, 'मैं सालों बाद साफ कर रहा हैं. मेरा और बिपाशा का ब्रेकअप हो गया था और लगभग एक साल बाद उन्होंने जॉन अब्राहम को डेट करना शुरू किया था। वहीं मैं भी उसके बाद किसी और को डेट करने लगा था। तो फिर हमारे बीच दुश्मनी क्यों होगी। लोगों को लगा कि जॉन मेरी गर्लफ्रेंड ले गया था लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं है। हम तीनों ही बात करते थे लेकिन लोगों ने इसे कुछ और ही समझ लिया।'
डिनो मोरिया ने बताया कि बिपाशा बसु से उनकी पहली मुलाकात कॉमन दोस्तों के जरिए हुई थी। वह दोनों एक ब्लाइंड डेट पर गए थे और इसके तुरंत बाद डेटिंग शुरू कर दी थी। लेकिन फिल्म राज की शूटिंग के दौरान ही उनका ब्रेकअप हो गया था। उन्होंने कहा कि, 'राज' के बाद जब हमने 'गुनाह' फिल्म में काम किया लेकिन तक तक सबकुछ खत्म हो चुका था। वह समय बहुत कठिन था।'












Click it and Unblock the Notifications