हार्ट अटैक नहीं दिनेश फडनीस को हुई है ये गंभीर बीमारी, दया ने किया बड़ा खुलासा, बोले- नाजुक है एक्टर की हालत

Dinesh Phadnis: टीवी के पॉपुलर शो 'सीआईडी' ​​में इंस्पेक्टर फ्रेडी (फ्रेड्रिक्स) का किरदार निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस इन दिनों तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। दिनेश फडनीस की हेल्थ को लेकर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स दोस्त तक काफी परेशान नजर आ रहे हैं। पहले खबर आई थी कि उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन अब 'सीआईडी' में उनके को-एक्टर रह चुके दयानंद शेट्टी (दया) ने साफ किया है कि दिनेश को हार्ट अटैक नहीं आया है। दया ने ही दिनेश की असल बीमारी का खुलासा करते हुए बताया है कि उनकी हालत काफी नाजुक है।

दया ने कहा- दिनेश का ललीवर डैमेज हुआ है
पिंकविला से बात करते हुए दयानंद शेट्टी ने कहा- सबसे पहले बता दूं कि दिनेश को हार्ट अटैक नहीं आया है। उनका लीवर डैमेज हो गया है, जिसकी वजह से उन्हें तुरंत मुंबई के मलाड इलाके के तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले दो दिनों से उनकी हालत बहुत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने बताया है कि कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ है। हम सभी उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही बेहतर हो जाएंगे। फिलहाल वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

Dinesh Phadnis

दवाओं का हुआ साइड इफेक्ट
दयानंद शेट्टी ने आगे कहा- दिनेश बहुत दिनों से किसी दूसरी बीमारी का इलाज करा रहे थे, लेकिन उसकी दवा ने उनके लीवर पर गलत असर कर दिया है। यही कारण है कि हमेशा दवाओं को बहुत सावधानी से लेने की सलाह दी जाती है। आप कभी नहीं जानते कि जो दवा किसी चीज के इलाज के लिए ले रहे हैं वह किसी दूसरी बड़ी बीमारी की वजह बन सकती है। एलोपैथिक दवाओं के मामले में बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है।

टीवी शोज और फिल्मों में काम कर चुके हैं दिनेश
आपको बता दें कि 57 वर्षीय दिनेश ने 20 सालों तक 'सीआईडी' ​​में इंस्पेक्टर फ्रेडरिक्स का किरदार निभाया है। साल 1998 से टीवी पर शुरू होने वाला ये शो भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले टेलीविजन शोज में से एक है। 'सीआईडी' ​​के अलावा दिनेश फडनीस मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में भी कैमियो रोल में नजर आए थे। इसके अलावा वह आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' और ऋतिक रोशन की मूवी 'सुपर 30' में काम कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+