Vijay Varma कर रहे तमन्ना भाटिया को डेट! वैलेंटाइन डे पर सबके सामने कर दिया प्यार का इजहार, देखें तस्वीर
विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर विजय वर्मा ने अपनी लेडी लव का बिना नाम प्यार का इजहार किया है।
Vijay-Tamanna Relationship: बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया पिछले काफी समय से अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में हैं। अब 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे पर विजय वर्मा ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर शेयर कर दी। जिसके बाद चारों तरफ तहलका मच गया। तस्वीर देख फैंस कयास लगा रहे हैं कि, एक्टर ने तमन्ना भाटिया संग अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है।

विजय वर्मा ने तमन्ना भाटिया संग किया रिश्ते का खुलासा
बता दें कि, पिछले कुछ समय से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया का नाम साथ में जोड़ा जा रहा है। दोनों की अक्सर साथ में स्पॉट किया गया है। जिसकी वजह से डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली। अब विजय वर्मा ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक ऐसी फोटो शेयर की जिसके बाद एक बार फिर दोनों के अफेयर की चर्चाएं होने लगी। हालांकि तस्वीर में एक्टर ने किसी को टैग नहीं किया है।

वैलेंटाइन डे पर शेयर की ये तस्वीर
तस्वीर की बात करें तो, विजय वर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक दूसरे के सामने दो जोड़े पैरों की तस्वीर साझा की और इसके साथ ही एक लाल दिल का इमोजी पोस्ट किया है। इस पोस्ट के बाद से फैंस कयास लगा रहे हैं कि, दोनों ने अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल कर दिया है। हालांकि एक्टर ने तमन्ना को पोस्ट में टैग नहीं किया है। लेकिन, इसके बावजूद फैंस को इस बात का अब पूरा यकीन होने लगा है कि, दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

इन जूतों के साथ कई बार एक्ट्रेस हुईं स्पॉट
इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस ने उनका अकाउंट खोजना शुरू किया। बाद में मालूम पड़ा कि, एक्ट्रेस को कई बार इन जूतों के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। इन जूतों से फैंस को पूरा यकीन होने लगा है कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि एक्टर की तरफ से इस पर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

जानें वायरल फोटो का सच
रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय वर्मा ने तस्वीर साल 2019 में रिलीज हुई 'गली बॉय' के चार साल पूरे होने पर पोस्ट की है। यही वजह है कि, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो पैरों की जोड़ी की तस्वीर साझा की। फिलहाल ये तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।

इस वजह से शुरू हुई अफेयर की चर्चा
बता दें कि, इससे पहले भी दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। इससे पहले उनका एक किस करने वाला वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद से डेटिंग की अफवाहों को हवा मिली थी। इसके बाद दोनों को लंच डेट में स्पॉट किया गया। अब इस तस्वीर के वायरल होने के बाद फैंस को इंतजार है कि, दोनों कब अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications