सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद क्या सच में हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही हैं शहनाज, सामने आया अब सच

सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद क्या सच में हमेशा के लिए मुंबई छोड़ रही हैं शहनाज, सामने आया अब सच

मुंबई, 12 अक्टूबर: सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से उनकी करीबी दोस्त शहनाज कौर गिल लाइमलाइट से दूर हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि शहनाज गिल सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद मुंबई हमेशा-हमेशा के लिए छोड़ने वाली है। वीडियो में य भी कहा जा रहा है क्योंकि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज गिल को गहरा सदमा लगा है इसलिए उन्होंने मुंबई छोड़ने का फैसला कर लिया है। वीडियो को देख सिडनाज के फैंस ने सोशल मीडिया पर इस बात को लेकर दुख जताया है। लेकिन अब इस मामले में सच सामने आया है।

Recommended Video

    Siddharth Shukla के गम में Shehnaaz Gill छोड़ रही है मुम्बई , सामने आया सच | वनइंडिया हिंदी
    क्या सच में मुंबई छोड़कर जा रही हैं शहनाज गिल

    क्या सच में मुंबई छोड़कर जा रही हैं शहनाज गिल

    'स्पॉटबॉय ई' ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो, जिसमें ये दावा किया गया कि शहनाज मुंबई छोड़कर जा रही हैं, असल में वह वीडियो फर्जी है। जिस यूट्यूब चैनले से इस वीडियो को क्रिएट किया था, वह हमेशा इस तरह की वीडियो और अधपकी खबरों को गलत तरीके से चलाता है। 'स्पॉटबॉय ई' ने कहा है कि फिलहाल ऐसी कोई खबर नहीं है कि शहनाज मुंबई छोड़कर नहीं जा रही हैं।

    सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज ने बनाई सबसे दूरी

    सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद शहनाज ने बनाई सबसे दूरी

    सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को हार्ट अटैक के कारण हुआ। उसी वक्त से शहनाज गिल सदमें में हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के बाद शहनाज गिल ने सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूरी बना ली है। हालांकि शहनाज अपनी आने वाली फिल्म 'हौसला रख' को लेकर किए अपने वर्क कमिटमेंट को लेकर काम पर वापसी की है। हाल ही में शहनाज को अपनी आने वाली फिल्म 'हौसला रख' को प्रमोट करते देखा गया है।

    15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है शहनाज की फिल्म

    15 अक्टूबर को रिलीज हो रही है शहनाज की फिल्म

    शहनाज गिल को हाल ही में अपने को-स्टार्स दिलजीत दोसांझ और सोनम बाजवा के साथ फिल्म प्रमोट करते देखा गया। शहनाज गिल की फिल्म 'हौसला रख' 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। शहनाज की इस फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं। पिछले कुछ दिनों में शहनाज गिल के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें वह दुखी और दर्द में दिख रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+