Video: क्या पैंट पहनना भूल गईं मलाइका अरोड़ा? सिर्फ शर्ट और स्वेटर में घर से बाहर निकलीं एक्ट्रेस
मुंबई, 24 फरवरी। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी बोल्ड तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग में रहती हैं। पैपराजी द्वारा मलाइका अरोड़ा को एक बार फिर से स्पॉट किया गया है, लेकिन एक्ट्रेस ने जो ड्रेस कैरी किया हुआ है उससे मलाइका को ट्रोल किया जा रहा है। फोटो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा ने बड़े साइज की सफेद शर्ट पहनी थी, गौर करने वाली बात ये है कि एक्ट्रेस ने शर्ट के नीचे कोई पैंट नहीं पहनी है।

मुंबई में स्पॉट की गईं मलाइका
मुंबई में स्पॉट की गईं मलाइका अरोड़ा का ये अतरंगी लुक देख फैंस भी हैरान हैं। एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं कंफ्यूज हूं कि उन्हें गर्मी लग रही है या सर्दी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'लगता है वह कुछ पहनना भूल गई...'। इंटरनेट पर एक तरफ जहां मलाइका अरोड़ा की नई तस्वीरों ने खलबली मचा दी है, वहीं दूसरी ओर उन्हें काफी ट्रोल का भी सामना करना पड़ रहा है।

घर से इन कपड़ों में निकलीं मलाइका
मलाइका अरोड़ा एक बड़ी सी शर्ट और उसके ऊपर स्वेटर कैरी किया है, इसके साथ उन्होंने मास्क भी पहना है। मलाइका के इस नए लुक का वीडियो भी सामने आया है, जिसे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल हैं। यह जोड़ी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड तस्वीरों से चर्चा में रहती है।

अर्जुन कपूर ने किया था खुलासा
साल 2019 में कई अटकलों और अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए अर्जुन और मलाइका ने अपने रिश्ते का खुलासा किया था। हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशनशिप पर खुलकर बात की और बताया कि पिछले कई वर्षों से उनके बीच प्यार बढ़ता गया। अर्जुन ने कहा, हमारे रिश्ते के बारे में सामने आने और खुले होने का फैसला कुछ ऐसा नहीं था जिसकी योजना बनाई गई थी।

मलाइका चट्टान की तरह हैं
उन्होंने आगे कहा कि ऐसा नहीं है कि हमने इसके बारे में बात की थी। ये सब सोचने समझने के साथ शुरू हुआ। हमने एक निश्चित पॉइंट तक चीजों को जैसा चल रहा है वैसा चलने दिया लेकिन जब हम मुझे लगा कि हम सभी अटकलों और सभी बातचीत का सामना करने के लिए अब हम तैयार हैं तो इसका खुलासा किया क्योंकि चीजें बिगड़ती जा रही थीं। अर्जुन ने आगे बताया कि कैसे मलाइका चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी रहीं, जब उनके बीच उम्र के अंतर के कारण उनके रिश्ते को अनावश्यक गपशप की वजह बनाया गया।

साथ मनाया था वैलेंटाइन डे
लंबे समय तक अपना रिलेशन को सीक्रेट रखने वाले अर्जुन कपूर और मलाइका ने वैलेंटाइन डे पर अपने इंस्टाग्राम पर प्यार का इजहार खुल्लम खुल्ला किया था। बॉलीवुड के इस हॉट कपल ने 14 फरवरी को वेलेन्टाइन पर एक-दूसरे के लिए बहुत ही रोमांटिक पोस्ट शेयर किए। मलाइका ने जो फोटो शेयर की थी उसमें अर्जुन उन्हें गले लगाए हुए नजर आ रहे थे और मलाइका उनके प्यार में डूबी नजर आ रही थीं और उनके प्रेमी अर्जुन उनके माथे पर किश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें: वैलेंटाइन्स डे पर मलाइका ने बताया अर्जुन कपूर सिर्फ उनके हैं, रोमांटिक फोटो देख फिदा हुए लोग












Click it and Unblock the Notifications