Dhurandhar Movie Advance Booking: कॉन्ट्रोवर्सी के बाद भी 'धुरंधर' की चली आंधी, बुक हुए इतने करोड़ के टिकट!
Dhurandhar Movie Advance Booking: आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन-थ्रिलर 'धुरंधर' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा दी है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली, उसने साफ कर दिया कि दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह है। रणवीर सिंह के तीखे, दमदार और जासूसी अंदाज़ वाले किरदार की पहली झलक से ही फैंस बेसब्री से बड़े पर्दे पर इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।

पहले दिन ही 20,000 टिकटों की बिक्री
ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल के अनुसार, एडवांस बुकिंग खुलते ही 'धुरंधर' ने पहले ही दिन 20,000 से अधिक टिकट बेचकर एक मजबूत शुरुआत दर्ज की। उन्होंने अपनी X पोस्ट में बताया कि बुकमायशो पर फिल्म की टिकट बिक्री "हर घंटे तेजी से बढ़ रही है", जो इसे एक बड़े ओपनिंग वीकेंड की ओर इशारा करता है। रिलीज में अभी पाँच दिन बाकी होने के बावजूद ऐसे आंकड़े यह साबित करते हैं कि फिल्म को लेकर दर्शकों की जिज्ञासा चरम पर है।
देशभर में 2274 शो-IMAX और 2D फॉर्मेट में रिलीज
फिल्म के चारों ओर विवादों की चर्चाओं के बाद भी शुरुआती रुझान पूरी तरह सकारात्मक हैं। बॉक्स ऑफिस डेटा प्लेटफॉर्म के अनुसार, 'धुरंधर' के लिए पहले दिन देशभर में कुल 2274 शो निर्धारित किए गए हैं। फिल्म को 2D और IMAX 2D दोनों फॉर्मेट में रिलीज किया जाएगा, जिससे बड़े पैमाने पर दर्शकों की भागीदारी की संभावना और बढ़ जाती है।
एडवांस बुकिंग में लगभग 2 करोड़ की कमाई
एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने पहले दिन के लिए 1.99 करोड़ रुपये की प्रभावशाली कमाई दर्ज कर ली है। यह आंकड़ा बताता है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई और भी अधिक हो सकती है। ट्रेड विशेषज्ञों का कहना है कि यह शुरुआती रफ्तार फिल्म को एक मजबूत ओपनिंग के लिए तैयार कर रही है।
स्टारकास्ट और ट्रेलर ने बढ़ाया क्रेज
रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर के रिलीज होते ही दर्शकों ने फिल्म की सिनेमैटिक स्केल, एक्शन सीक्वेंस और गहन कहानी की खूब तारीफ की थी। अब सबकी निगाहें इस बात पर हैं कि क्या 'धुरंधर' अपने भारी क्रेज और एडवांस बुकिंग की रफ्तार को असली बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में बदल पाएगी। यह तो 5 दिसंबर को पता चलेगा, जब रणवीर सिंह की यह एक्शन-थ्रिलर पर्दे पर धमाका करेगी।












Click it and Unblock the Notifications