Dhurandhar BO Collection Day 19: 'धुरंधर' ने उड़ाया गर्दा, कमाई 900 करोड़ रुपए के पार, बनाया ऐसा रिकॉर्ड
Dhurandhar Box Office Collection Day 19: साल 2025 की शुरुआत 'छावा' और 'सैयारा' जैसे अलग-अलग जॉनर की जबरदस्त ब्लॉकबस्टर फिल्मों से हुई थी लेकिन किसे पता था कि आदित्य धर की 'धुरंधर' उन्हें कड़ी टक्कर देगी और इस साल का अंत शानदार होगा।
फिल्म 'धुरंधर' ने मचाई तबाही
रणवीर सिंह की इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है बल्कि ये अब तक की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है।

फिल्म ने पार किया 900 करोड़ का आंकड़ा
-फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के 19 दिनों के अंदर बॉक्स ऑफिस पर 619.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ने 'धुरंधर' को 925.28 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े के साथ 9वें स्थान पर पहुंचा दिया है। ऐसे में रणबीर कपूर की 'एनिमल' 917.82 करोड़ रुपये के साथ 10वें स्थान पर है।
-'धुरंधर' ने रिलीज होने के 19 दिनों के अंदर ही भारत में 600 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है। जियो स्टूडियोज के अनुसार फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के 19वें दिन 20.40 करोड़ रुपये कमाए हैं जिससे घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल नेट कलेक्शन 619.3 करोड़ रुपये हो गया है।
'धुरंधर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का ब्रेकडाउन
-'धुरंधर' ने शानदार शुरुआत की थी। फिल्म ने पहले वीकेंड में 103 करोड़ रुपये कमाए थे। फिल्म ने ओपनिंग डे (शुक्रवार को) पर 28 करोड़ रुपये, पहले शनिवार को 32 करोड़ रुपये और पहले रविवार को 43 करोड़ रुपये कमाए थे। ये मोमेंटम वीकडेज में भी जारी रहा था।
-सोमवार को फिल्म 23.25 करोड़ रुपये, मंगलवार को 27 करोड़ रुपये कमाए थे जिससे कुल कमाई 150 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई थी। बुधवार और गुरुवार को फिल्म ने 27 करोड़ रुपये के साथ, पहले हफ्ते का कुल कलेक्शन 207.25 करोड़ रुपये रहा था।
-फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को 32.5 करोड़ रुपये कमाए थे जिसके बाद वीकेंड पर जबरदस्त उछाल आया था। शनिवार को 53 करोड़ रुपये और रविवार को 58 करोड़ रुपये कमाए थे।
-हफ्ते के बाकी दिन भी फिल्म का कलेक्शन अच्छा रहा था। फिल्म ने दूसरे सोमवार को 30.5 करोड़ रुपये, दूसरे मंगलवार को 30 करोड़ रुपये, दूसरे धवार को 25.5 करोड़ रुपये और दूसरे गुरुवार यानी 18 दिसंबर को मूवी ने 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
-तीसरे वीकेंड पर यानी शुक्रवार को 22.5 करोड़ रुपये, तीसरे शनिवार को 34.25 करोड़ रुपये और तीसरे रविवार को फिल्म ने 38.5 करोड़ रुपये कमाए थे। ऐसे में फिल्म का कुल कलेक्शन 555.75 करोड़ रुपये हो गया है। 22 दिसंबर 2025 यानी तीसरे सोमवार को कलेक्शन थोड़ा कम होकर 16.5 करोड़ रुपये हो गया था।
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कमाई 600 करोड़ के पार
जियो स्टूडियोज के अनुसार आज यानी चौथे बुधवार तक भारत में 'धुरंधर' की कुल बॉक्स ऑफिस कमाई 619.3 करोड़ रुपये है। ये दुनिया भर में साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म भी बन गई है, जिसने ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा: ए लेजेंड-चैप्टर 1' और विक्की कौशल की 'छावा' को पीछे छोड़ दिया है।
19 मार्च 2026 को रिलीज होगा 'धुरंधर' का दूसरा पार्ट
-रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट अगर यही रफ्तार बनी रही तो 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। एक्शन, देशभक्ति और दमदार स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है।
-आपको बता दें कि फिल्म 'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म का दूसरा पार्ट आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।












Click it and Unblock the Notifications