Dhurandhar BO Collection Day 17: 'धुरंधर' ने रचा इतिहास, 17 दिन में की इतनी कमाई कि आप सोच नहीं सकते
Dhurandhar Box Office Collection Day 17: रणवीर सिंह की मेगा एक्शन फिल्म 'धुरंधर' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर वो कर दिखा रही है, जिसकी उम्मीद शायद ट्रेड एनालिस्ट्स को भी नहीं थी।
तीसरे वीकेंड पर 'धुरंधर' का धमाका
रिलीज के 17 दिन बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। तीसरे वीकेंड पर 'धुरंधर' ने ऐसा धमाका किया है कि कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर चला 'धुरंधर' का जादू
आमतौर पर फिल्मों की कमाई तीसरे हफ्ते में आते-आते धीमी पड़ जाती है लेकिन आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'धुरंधर' इस ट्रेंड को पूरी तरह तोड़ती नजर आ रही है। तीसरे शनिवार को जहां फिल्म ने शानदार उछाल दिखाई, वहीं तीसरे रविवार को तो इसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया।
17वें दिन कितनी हुई 'धुरंधर' की कमाई?
-सैकनिलक की रिपोर्ट के मुताबिक तीसरे शुक्रवार फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। वहीं तीसरे शनिवार (16वां दिन) फिल्म ने 34.25 करोड़ रुपए की कमाई की है। तीसरे रविवार (17वां दिन) फिल्म ने 38.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म की 17 दिनों की कुल कमाई 555.75 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
-'धुरंधर' की बॉक्स ऑफिस जर्नी की बात करें तो रिलीज के पहले हफ्ते में फिल्म ने 207.25 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 253.25 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। ऐसे में शुरुआती दो हफ्तों में ही फिल्म ने 460 करोड़ से ज्यादा का आंकड़ा पार कर लिया था और तीसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार और तेज हो गई है।
-'धुरंधर' ने तीसरे वीकेंड पर 95 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर एक नया इतिहास रच दिया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म ने पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी को भी पीछे छोड़ते हुए तीसरे वीकेंड पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
600 करोड़ क्लब में एंट्री बस कुछ कदम दूर
रणवीर सिंह की ये फिल्म अब 600 करोड़ क्लब में शामिल होने से महज 45 करोड़ रुपए दूर है। फिल्म जिस स्पीड से नोट छाप रही है, उसे देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 'धुरंधर' अगले एक-दो दिनों में ही ये ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर सकती है।
'छावा' को पछाड़ने की तैयारी में 'धुरंधर'
इस साल की शुरुआत में विक्की कौशल की फिल्म 'छावा' ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था। अब 'धुरंधर' न सिर्फ उसी राह पर आगे बढ़ रही है बल्कि 600 करोड़ का आंकड़ा छूते ही ये 'छावा' को पछाड़कर साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है।
रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी हिट
अगर यही रफ्तार बनी रही तो 'धुरंधर' रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है। एक्शन, देशभक्ति और दमदार स्टारकास्ट के साथ ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में पूरी तरह कामयाब रही है।












Click it and Unblock the Notifications