Dhurandhar BO Collection Day 13: 'धुरंधर' की आंधी ने सबको धोया, 13 दिनों में पहुंची 700 करोड़ के पास
Dhurandhar Box Office Collection Day 13: आदित्य धर के निर्देशन में बनी मेगा स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर' रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती जा रही है। फिल्म ने न सिर्फ आम दर्शकों को दीवाना बनाया है बल्कि बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी इसकी कहानी, निर्देशन और कलाकारों की दमदार परफॉर्मेंस के मुरीद हो चुके हैं।
फिल्म 'धुरंधर' की हो रही जबरदस्त तारीफ
हालात ये हैं कि इंडस्ट्री में इसे सालों में बनने वाली सबसे प्रभावशाली फिल्मों में गिना जा रहा है। साल के आखिर में रिलीज हुई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रौनक लौटा दी है। करीब 3 घंटे 30 मिनट की लंबी अवधि के बावजूद दर्शक स्क्रीन से नजरें नहीं हटा पा रहे। फिल्म इतनी गहराई से बांधती है कि समय का एहसास ही नहीं होता।

'धुरंधर' को बताया जा रहा मास्टरपीस
हाल ही में प्रीति जिंटा ने फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद इसे मास्टरपीस करार दिया है। वहीं अनुपम खेर, दीप्ति नवल, दलीप ताहिल, सुनीता आहूजा और करण जौहर जैसे कई नामचीन सेलेब्रिटीज भी फिल्म की जमकर तारीफ कर चुके हैं।
13वें दिन भी नहीं थमी कमाई की रफ्तार
-फिल्म की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बहुत ही दमदार है। आमतौर पर फिल्मों की कमाई पहले वीकेंड में चरम पर होती है लेकिन 'धुरंधर' ने इस ट्रेंड को पूरी तरह पलट दिया है। शानदार वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म ने दूसरे वीकेंड पर पहले से भी ज्यादा दम दिखाया है।
-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने 13वें दिन (बुधवार) को करीब 25.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भारत में 13 दिनों का कुल कलेक्शन 437.25 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। करीब 280 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म अब ब्लॉकबस्टर की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रही है।
फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने उड़ाए होश
-'धुरंधर' का जादू सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। 12 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर से 634 करोड़ रुपये कमा लिए थे। 13वें दिन के बाद ये आंकड़ा 700 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।
-खास बात ये है कि फिल्म ने केवल ओवरसीज मार्केट से 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है जो इसकी इंटरनेशनल अपील को साफ दिखाता है।
क्या है 'धुरंधर' की कहानी?
-फिल्म की कहानी भारत में हुई बड़ी आतंकी घटनाओं, कंधार हाईजैक से लेकर संसद पर हमले, की पृष्ठभूमि से प्रेरित है। इन्हीं घटनाओं का बदला लेने के लिए भारत एक खुफिया मिशन शुरू करता है जिसे 'ऑपरेशन धुरंधर' नाम दिया जाता है।
-इस मिशन में एक अंडरकवर एजेंट को पाकिस्तान भेजा जाता है। इस किरदार में रणवीर सिंह नजर आते हैं जो हमजा अली मजारी के रूप में दुश्मन के घर में घुसकर उसकी जड़ें हिलाने का काम करते हैं।
-पाकिस्तान के कुख्यात इलाके ल्यारी में गैंगस्टर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के बेटे की जान बचाकर हमजा उसका भरोसा जीत लेता है। यहीं से शुरू होती है राजनीति, पावर और बदले की खतरनाक जंग, जिसमें एक इमोशनल लव एंगल भी जुड़ा हुआ है।
फिल्म की स्टारकास्ट की दमदार परफॉर्मेंस
'धुरंधर' में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे मजबूत कलाकार नजर आते हैं। दर्शकों और क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म में हर कलाकार ने अपनी भूमिका में जान फूंक दी है। खास तौर पर रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की टक्कर फिल्म की सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है।
-
Thalapathy Vijay की पत्नी संगीता ने पति से क्यों लिया 12 Cr. का कर्ज? सोने-हीरे से भरी तिजोरी, कितनी सपंत्ति? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
कराची में Sonu Nigam की होने वाली थी मौत? लाइव शो के दौरान हुआ था भयावह हादसा, अब वीडियो में दिखा सच -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया?












Click it and Unblock the Notifications