'उसकी तो 2 दिन भी नहीं चली', Dhurandhar 2 के राकेश बेदी ने BJP सांसद कंगना रनौत को मारा ऐसा ताना, अब क्या होगा
Dhurandhar 2 Rakesh Bedi: बॉलीवुड में इन दिनों फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर जबरदस्त चर्चा है। जहां एक तरफ रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ शुरुआत कर इतिहास रच दिया है, वहीं दूसरी तरफ इसके एक्टर राकेश बेदी के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है।
राकेश बेदी ने प्रोपेगैंडा फिल्म पर कही ऐसी बात
राकेश बेदी ने बिना नाम लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' पर तंज कसते हुए सिनेमा और प्रोपेगैंडा को लेकर अपनी राय रखी है, जिससे इंडस्ट्री में बहस तेज हो गई है।

कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' पर कसा तंज
-फिल्म 'धुरंधर 2' के एक्टर राकेश बेदी ने कंगना रनौत की साल 2025 में रिलीज हुई मूवी 'इमरजेंसी' पर तंज कसा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल से 23 करोड़ रुपये की कमाई की थी। हाल ही में एक इंटरव्यू में राकेश बेदी से पूछा गया कि क्या डायरेक्टर आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म एक प्रोपेगैंडा मूवी है।
-इस आरोप का जवाब देते हुए राकेश बेदी ने कहा कि लोग रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' को पसंद कर रहे हैं और यही मायने रखता है। उन्होंने अपनी बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि हाल ही में इंदिरा गांधी पर एक मूवी रिलीज हुई थी लेकिन वह बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली।
'बॉक्स ऑफिस पर 2 दिन भी नहीं चली ऐसी फिल्में'
-राकेश बेदी ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा- मैं राजनीति में विश्वास नहीं करता। मुझे लगता है कि ये सिनेमा है, हर किसी को फिल्म पसंद करने या नापसंद करने का अधिकार है। हालांकि मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म को किसी कैटेगरी में रखना सही है, जैसे कि वह प्रो-एस्टैब्लिशमेंट है या एंटी-एस्टैब्लिशमेंट। फैसला ये है कि लोग इसे पसंद कर रहे हैं या नहीं।
-राकेश बेदी ने आगे कहा- हाल ही में इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक फिल्म आई थी। ये फिल्में 2 दिन भी नहीं चलीं। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की राइटिंग, स्क्रीनप्ले बहुत बढ़िया है। लोगों ने इस स्केल की फिल्म को पहले कभी बनते नहीं देखा है।
'लोग एक बेहतरीन फिल्म के दीवाने हो गए हैं'
-राकेश बेदी का मानना है कि लोग इस समय सिनेमा का जश्न मना रहे हैं। एक्टर ने 'धुरंधर: द रिवेंज' को मिल रहे जबरदस्त रिस्पॉन्स के बारे में बात की और कहा- उम्मीदें पहले से ही थीं और अब वह सामने आ गई हैं। हर कोई फिल्म के बारे में बहुत अच्छी बातें कर रहा है। अब 24 घंटे बहुत सारे शो चल रहे हैं।
-राकेश बेदी ने कहा- ये एक पागलपन भरा माहौल है जो चल रहा है। लोग एक बेहतरीन फिल्म के दीवाने हो गए हैं। मैंने कम से कम अपने करियर में ऐसा कुछ कभी नहीं देखा। सिर्फ मैं ही नहीं ऐसे बहुत से लोग होंगे जिन्होंने किसी खास फिल्म के लिए इस तरह का पागलपन और जोश नहीं देखा होगा।
'धुरंधर 2' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
-'धुरंधर: द रिवेंज' ठीक वहीं से शुरू होती है, जहां पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी। ये रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी में हुई घटनाओं को दिखाती है और भारत की नेशनल सिक्योरिटी, अंडरकवर ऑपरेशन और पाकिस्तान में दुश्मनों के एक ताकतवर नेटवर्क से जुड़ी एक बड़ी लड़ाई के इर्द-गिर्द घूमती है।
-जैसे-जैसे हमजा अली मजारी, जिसका रोल एक्टर रणवीर सिंह ने निभाया है, अपने मिशन में और गहराई तक जाता है, उसे चौंकाने वाले सच पता चलते हैं और खतरनाक दुश्मनों का सामना करना पड़ता है।
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर की ऐतिहासिक शुरुआत
फिल्म 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक शुरुआत की है और ये एक ही दिन में 100 करोड़ का नेट आंकड़ा पार करने वाली पहली बॉलीवुड मूवी बन गई है। हालांकि इस जादुई आंकडे़ को छूने में फिल्म के पेड प्रिव्यू शोज का भी बड़ा हाथ रहा है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट बना कर रखी थी।












Click it and Unblock the Notifications