Dhurandhar 2 First Review: 3100 रुपये की टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें धुरंधर 2 का रिव्यू, है पैसा वसूल या..?
Dhurandhar 2 Movie First Review: Ranveer Singh की फिल्म Dhurandhar 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट बनी हुई है। इस फिल्म के बज को देखते हुए मेकर्स ने इसके पेड प्रिव्यू की भी अनाउंसमेंट कर दी। जिसकी टिकट के दाम आसमान छू रहे हैं। कई शहरों में टिकट के दाम 3100 रुपये तक पहुंच चुके हैं। देशभक्ति और एक्शन से भरपूर इस फिल्म का पहला रिव्यू सामने आया है। ऐसे में जान लीजिए फिल्म के लिए इतने रुपये खर्च करना वाजिब है या नहीं।

फिल्म समीक्षक ने दिया दमदार रिव्यू
फिल्म समीक्षक Umair Sandhu ने सोशल मीडिया पर फिल्म का शुरुआती रिव्यू शेयर किया है। उनके मुताबिक 'धुरंधर: द रिवेंज' की कहानी काफी रोमांचक है और फिल्म का क्लाइमैक्स दर्शकों को चौंका सकता है। उन्होंने खासतौर पर फिल्म के आखिरी 45 मिनट को बेहद प्रभावशाली बताया और कहा कि यही हिस्सा फिल्म को सबसे ज्यादा ताकत देता है। फिल्म में मौजूद हर कलाकार ने अपने किरदार को प्रभावी ढंग से निभाया है।
रणवीर सिंह का एक्शन अवतार चर्चा में
रिव्यू में रणवीर सिंह के लुक और एक्शन को भी खास तौर पर सराहा गया है। उमैर का मानना है कि इस फिल्म में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो दर्शकों को प्रभावित कर सकता है। उनके मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और बड़े रिकॉर्ड बनाने की क्षमता रखती है। उन्होंने यह भी अनुमान लगाया कि फिल्म ग्लोबल लेवल पर बड़ी कमाई कर सकती है।
पेड प्रीव्यू शो के लिए जबरदस्त बुकिंग
फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 18 मार्च को आयोजित किए जाएंगे। इन शोज के लिए एडवांस बुकिंग पहले से ही तेज़ी से हो रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार कई सिनेमाघरों में टिकट की कीमतें काफी ऊंची होने के बावजूद दर्शक उन्हें खरीद रहे हैं। कुछ थिएटरों में टिकट की कीमत लगभग 3100 रुपये तक पहुंच चुकी है, फिर भी दर्शकों में फिल्म देखने का उत्साह कम नहीं हुआ है।
एडवांस सेल में करोड़ों की कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू के लिए एडवांस टिकट बिक्री से करीब 22.3 करोड़ रुपये का सकल कलेक्शन कर लिया है। फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं, ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े और बढ़ सकते हैं। निर्देशक Aditya Dhar की यह फिल्म 19 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह 2025 में आई सुपरहिट फिल्म Dhurandhar का सीक्वल है, जिसने करीब 1349 करोड़ रुपये की कमाई की थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों में शामिल रही थी।
दमदार स्टारकास्ट के साथ स्पाई एक्शन थ्रिलर
'धुरंधर 2' एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रणवीर सिंह के अलावा Sanjay Dutt, Arjun Rampal, R. Madhavan, Sara Arjun और Rakesh Bedi जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
बताया जा रहा है कि 'धुरंधर' और उसके सीक्वल का कुल बजट लगभग 475 करोड़ रुपये है। रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर बने माहौल से संकेत मिल रहे हैं कि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications