पाकिस्तान की हमीदा के प्यार में पागल थे धर्मेंद्र, फिर मिला ऐसा दर्द, आज भी तड़पते हैं एक्टर
Dharmendra: हिंदी सिनेमा के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र की उम्र भले ही 89 साल हो गई हो लेकिन दिल से वह आज भी बच्चे ही हैं। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी पर्सनल बातें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
धर्मेंद्र के साथ जुड़ा था कई हसीनाओं का नाम
आपको बता दें कि एक समय पर लड़कियां हैंडसम हंक धर्मेंद्र पर फिदा थीं। जवानी के दिनों में धर्मेंद्र का नाम कई हसीनाओं के सआथ जुड़ा था। इसके अलावा एक्टर की महिला फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी थी।

फिल्मों में आने से पहले हो चुकी थी धर्मेंद्र की शादी
हेमा मालिनी से लेकर रेखा के साथ धर्मेंद्र की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद थी। आपको बता दें कि फिल्मों में आने से पहले ही धर्मेंद्र की शादी हो चुकी थी। उनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। हालांकि फिल्मों में आने के बाद धर्मेंद्र को बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से प्यार हो गया था।
हमीदा थीं धर्मेंद्र के बचपन का प्यार
ये प्यार इतना परवान चढ़ गया था कि धर्मेंद्र ने प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही हेमा मालिनी से धर्म बदलकर दूसरी शादी कर ली थी। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि हेमा मालिनी और प्रकाश कौर से पहले उन्हें किसी और से प्यार हुआ था। ये धर्मेंद्र के बचपन का प्यार था। हालांकि उनका ये प्यार भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के साथ ही खत्म हो गया था।
हमीदा को याद कर इमोशनल हो गए थे धर्मेंद्र
-धर्मेंद्र ने सलमान खान के शो 'दस का दम' में अपने पहले प्यार की कहानी सुनाई थी। धर्मेंद्र ने उस शो में बताया था कि जब वह छठी क्लास में पढ़ते थे, तो उन्हें हमीदा से प्यार हो गया था। हमीदा उस समय 8वीं क्लास में पढ़ती थीं। कहानी सुनाते हुए एक्टर भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि आज भी उन्हें हमीदा की याद आती है।
-धर्मेंद्र का ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि काश ये वीडियो पाकिस्तान की रहने वाली हमीदा ने देख लिया होता।
-वीडियो में धर्मेंद्र अपने पहले प्यार हमीदा को याद करते हुए कहते हैं- मैं दिल की बात लिखता हूं, दिमाग की नहीं। मैं तब छोटा था और मेरी उम्र भी मासूम थी। वो क्या थी पता नहीं, पास जाने को जिसके, साथ बैठने को जिसके, जी चाहता था। वो छात्रा थी 8वीं की और मैं छठी क्लास में पढ़ता था।
-धर्मेंद्र ने इमोशनल होते हुए कहा था- हमीदा हमारे स्कूल टीचर की बेटी थी। यूं ही मुस्करा देती, मैं पास चला जाता। वो खामोश रहती, मैं सिर झुका लेता। वो पूछती कुछ और थी, मैं कह कुछ और जाता था।
'वो कहती- उदास मत हो धरम, तेरा इम्तिहान बाकी है'
-धर्मेंद्र आगे कहते हैं- मैं फिर चुप हो जाता। वो कहती कि उदास मत हो धरम, अभी वक्त है तेरे इम्तिहान में, सब ठीक हो जाएगा। वो चली जाती तो मैं देखता रहता। सोचता रहता कि ये सवाल क्या है यार? पाकिस्तान बन गया, हमीदा चली गई और मुझे मेरे सवाल का मतलब समझ आ गया।
-आपको बता दें कि बाद में धर्मेंद्र के पिता ने उनकी शादी प्रकाश कौर के साथ करवा दी थी। धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के 4 बच्चे हैं। इसके बाद पहली पत्नी प्रकाश कौर को तलाक दिए बिना ही धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से दूसरी शादी कर ली थी।
-कहा जाता है कि वह पहली ही नजर में हेमा मालिनी को दिल दे बैठे थे। उन्होंने धर्म बदलकर होमा मालिनी से शादी की थी लेकिन उनके दिल में अभी भी हमीदा बसी हुई हैं।
'हमीदा की याद मीठी चुभन दे जाती है'
धर्मेंद्र ने बताया था कि उन्हें अब हमीदा की याद आती है। उन्हें हमीदा की याद मीठी चुभन दे जाती है। वह हंस देते हैं और फिर खुद से कहते हैं कि धरम तेरे मिजाज-ए-आशिकाना का वो पहला मासूम कदम था, और वो मासूम कदम तू जिंदगी भर नहीं भूलेगा। आपको बता दें कि धर्मेंद्र का ये किस्सा सुनकर सलमान खान भी हैरान हो गए थे और उनकी आंखों में भी आंसू आ गए थे।












Click it and Unblock the Notifications