Dharmendra Religion: धर्मेंद्र को क्यों देनी पड़ी थी हिंदू होने की सफाई, क्या बदल लिया था अपना धर्म?

Dharmendra Religion: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता धर्मेंद्र अपनी दमदार अदाकारी और हैंडसम लुक्स के लिए जाने जाते थे। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लगातार फिल्मों में सक्रिय रहे थे और आखिरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आए थे। अपनी एक्टिंग और शानदार लुक्स के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी हमेशा सुर्खियों में रही है। 60 और 70 के दशक में शोले, सीता और गीता, धरम वीर और चुपके चुपके जैसी फिल्मों से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई। हेमा मालिनी से शादी और धर्म बदलने जैसे विवाद भी उनके जीवन से जुड़े रहे हैं।

धर्मेंद्र ने 1980 में हेमा मालिनी से शादी करने के लिए इस्लाम कबूल किया था और दिलावर खान बन गए थे। हालांकि, उन्होंने और हेमा मालिनी ने कभी भी इस्लाम कबूल करने की बात नहीं स्वीकार की। कहा जाता है कि हिंदू मैरिज एक्ट के तहत बिना तलाक लिए दूसरी शादी नहीं हो सकती थी। इसलिए उन्होंने धर्म बदलकर शादी की थी।

Dharmendra Religion

Dharmendra Religion: कौन सा धर्म मानते हैं हीमैन?

- साल 1980 में धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी की थी तब मीडिया रिपोर्ट्स में यह चर्चा हुई कि उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार किया था।

- हालांकि, धर्मेंद्र ने खुद कभी इस पर खुलकर बयान नहीं दिया। कई पुरानी रिपोर्ट्स में उनका नाम दिलावर खान भी बताया गया है।

यह भी पढ़ें: Dharmendra: हेमा मालिनी ने बता दी पति धर्मेंद्र के मौत की खबर की सच्चाई, बेटी ईशा देओल ने खोला ऐसा राज

- यह बात आज तक न तो किसी आधिकारिक दस्तावेज़ से साबित हुई और न ही धर्मेंद्र ने इसे स्वीकार किया।

- साल 2004 में उन्होंने मीडिया के सामने स्पष्ट तौर पर कहा था कि मेरे धर्म को लेकर विवाद करने की कोई वजह नहीं है। मैं हिंदू और मैंने हमेशा इसी धर्म का पालन किया है।

Dharmendra ने सभी धर्मों के सम्मान की बात कही

धर्मेंद्र का पूरा परिवार अपने पारिवारिक मूल्यों और धार्मिक सहिष्णुता के लिए जाना जाता रहा। वे अक्सर सोशल मीडिया पर भगवान, देश और इंसानियत की बातें करते नजर आते थे। उनके बेटे सनी देओल ने भी एक इंटरव्यू में कहा था कि सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करने की सीख उन्हें माता-पिता से मिली है। उनके खंडाला वाले फार्महाउस में हर साल धूमधाम से लोहरी का त्योहार मनाया जाता था। धर्मेंद्र ने अपने फार्महाउस में पंजाब के खेतों जैसा माहौल बनाकर रखा था, ताकि उन्हें अपनी मिट्टी से जुड़े होने का अहसास मिलता रहे।

यह भी पढ़ें: Hema Malini से उम्र में कितने बड़े हैं Dharmendra? ड्रीम गर्ल से पहले किसे चाहते थे बॉलीवुड के ही-मैन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+