Dharmendra: हेमा मालिनी ने बता दी पति धर्मेंद्र के मौत की खबर की सच्चाई, बेटी ईशा देओल ने खोला ऐसा राज
Dharmendra: बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। एक्टर की तबीयत को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। कभी उनकी मौत की खबर फैल रही है, तो कभी कहा जा रहा है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
नहीं हुई एक्टर धर्मेंद्र की मौत
आपको बता दें कि आज यानी 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह से कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि 89 साल के लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है। हालांकि एक्टर की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने मौत की खबर से साफ इनकार किया है।

क्या है लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के निधन का सच?
-आपको बता दें कि एक्टर धर्मेंद्र की हालत पिछले कुछ दिनों से काफी नाजुक बनी हुई है। उन्हें सांस फूलने की शिकायत के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आज यानी 11 नवंबर 2025 को अचानक ही एक्टर के निधन की खबर सामने आने लगी थी।
-कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा था कि अस्पताल में इलाज के दौरान धर्मेंद्र की मौत हो गई है। इस खबर के सामने आने के बाद आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर एक्टर को श्रद्धांजलि तक देने लगे थे। हालांकि इसके तुरंत बाद ही धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल और दूसरी पत्नी हेमा मालिनी से मौत की खबर को फर्जी बताया।
बेटी ईशा देओल ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट
सबसे पहले धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को ये जानकारी दी कि उनके पिता अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी मौत नहीं हुई है। हालांकि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
हेमा मालिनी ने मौत की खबर फैलाने वालों को ऐसे लताड़ा
-वहीं ईशा देओल के बाद धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने मीडियो संस्थानों को लताड़ते हुए अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट किया कि उनके पति धर्मेंद्र की मौत नहीं हुई है। वह फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने मौत की खबर फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की है।
-हेमा मालिनी ने अपनी पोस्ट में लिखा है- जो हो रहा है वो सही नहीं है। जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? ये बेहद अपमानजनक और गैरजिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की जरूरत का पूरा सम्मान करें।
हेमा मालिनी से धर्मेंद्र की दूसरी शादी
अपने फिल्मी सफर के दौरान धर्मेंद्र की मुलाकात ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से हुई थी। दोनों की जोड़ी न केवल ऑन-स्क्रीन हिट रही बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी उन्होंने शादी कर एक नई शुरुआत की। आज उनके बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं।
धर्मेंद्र को फेफड़ों में परेशानी हो रही थी
पहले अस्पताल की तरफ से बताया गया था कि जब धर्मेंद्र हॉस्पिटल पहुंचे थे तो उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। हालांकि उम्र अधिक होने पर ऐसा होना सामान्य है। डॉक्टरों की तरफ से बताया गया था कि धर्मेंद्र को फेफड़ों में परेशानी हो रही थी। ऐसे में उन्हें पिछले कुछ समय से सांस लेने में दिक्कत भी हो रही थी। इसी बीमारी के चलते उनका इलाज जारी है।
धर्मेंद्र का चमचमाता करियर
आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने फिल्म दिल भी 'तेरा हम भी तेरे मिली' से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। धर्मेंद्र ने अपने करियर में शोले, सीता और गीता, चुपके चुपके, शराबी, राजा जानी जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। 90 के दशक में वो हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े एक्शन हीरो माने जाते थे। आखिरी बार उन्हें उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications