Dharmendra Prayer Meet: क्यों चुपचाप हुई थी धर्मेंद्र की अंतिम क्रिया? अब होगा ऐसा काम, ये है इवेंट की डिटेल्स
Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और फिल्म इंडस्ट्री के आइकॉन धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। गत 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को 89 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया है।
धर्मेंद्र की याद में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
फैंस से लेकर फिल्म जगत के कलाकार अब भी इस अपूरणीय क्षति से उबर नहीं पाए हैं। इसी बीच देओल परिवार द्वारा दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की याद में एक विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है।

कब और कहां होगी धर्मेंद्र की प्रेयर मीट?
-देओल परिवार ने धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए आज यानी 27 नवंबर 2025 (गुरुवार) को एक कार्यक्रम रखा है। सोशल मीडिया पर सामने आए आमंत्रण पत्र में इस आयोजन को 'सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ' नाम दिया गया है। कार्ड में लिखा है-
Dharmendra
8 December 1935-24 November 2025
27 November 2025, Evening 5:00 PM to 7:30 PM
-प्रार्थना सभा का आयोजन मुंबई के ताज लैंड्स एंड, बांद्रा के सी साइड लॉन में किया गया है। बताया जा रहा है कि इस भावुक अवसर पर बॉलीवुड के फेमस सिंगर सोनू निगम दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को उनके गीतों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
सनी देओल के घर पर लगातार पहुंच रहे हैं सेलेब्स
-धर्मेंद्र के निधन के बाद से ही सिनेमाई जगत की कई हस्तियां देओल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके जुहू स्थित आवास पर पहुंच रही हैं। हाल ही में विक्की कौशल को देओल परिवार से मिलते देखा गया। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचे थे।
-ऋतिक रोशन भी अपने पिता राकेश रोशन के साथ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा अजय देवगन, सैफ अली खान, आशा पारेख, करिश्मा कपूर, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी सहित कई सितारे धर्मेंद्र के घर जाकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर चुके हैं।
24 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र ने ली थी अंतिम सांस
-दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को कुछ दिनों पहले स्वास्थ्य समस्याओं के चलते दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 12 दिन अस्पताल में बिताने के बाद उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी लेकिन अचानक तबीयत खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया। हालत में सुधार दिखाई देने के बावजूद गत 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली।
-उसी दिन धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार भी किया गया जिसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए थे और अपने प्रिय अभिनेता को नम आंखों से विदाई दी थी।
धर्मेंद्र के निधन को लेकर सस्पेंस
धर्मेंद्र के निधन के बाद जिस तरह की चीजें हुईं, उसने फैंस और इंडस्ट्री दोनों को उलझन में डाल दिया है। न तो निधन की आधिकारिक घोषणा की गई और न ही अंतिम दर्शन कराए गए।
इतनी जल्दी क्यों हुआ अंतिम संस्कार?
-24 नवंबर 2025 को दोपहर एक बजे के आसपास खबरें आने लगीं कि धर्मेंद्र की हालत नाजुक है और उनके घर के बाहर एंबुलेंस खड़ी है। सुरक्षा बढ़ा दी गई। कुछ ही घंटों में पवन हंस श्मशान से अंतिम संस्कार की तस्वीरें आने लगी थीं। न कोई अंतिम यात्रा, न परिवार की तरफ से आधिकारिक घोषणा और न ही मीडिया विजुअल्स, फैंस के मन में सवाल उठना लाजमी था।
-गौर करने वाली बात ये है कि 11 नवंबर 2025 को जब धर्मेंद्र की मौत की अफवाह उड़ी थी तो परिवार ने उसे अपमानजनक बताते हुए खारिज कर दिया था। इसी वजह से 24 नवंबर 2025 को कई लोग खबर की पुष्टि करने से भी हिचक रहे थे।
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म कब रिलीज होगी?
धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इक्कीस है। इस फिल्म में अमिताभ बच्च के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल निभा रहे हैं। वहीं दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र इस मूवी में अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 25 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications