Dharmendra Prayer Meet: देओल परिवार और हेमा मालिनी ने क्या अलग-अलग शोक-सभा आयोजित की? क्या है सच्चाई
Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर, 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। धमेंद्र की मौत से फिल्मी दुनिया को तगड़ा झटका लगा है। दिवंगत एक्टर धमेंद्र के निधन के तीन दिन बाद, देओल परिवार ने मुंबई में एक निजी प्रार्थना सभा का आयोजन किया, जिसमें परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों और जानी-मानी फिल्मी हस्तियोंं ने शामिल होकर धमेंद्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह प्रार्थना सभा धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए आयोजित की गई थी। परिवार ने इस आयोजन को भी उनके अंतिम संस्कार की तरह ही बेहद निजी रखा। सुरक्षा कारणों से परिवार ने उन लोगों से निमंत्रण को सार्वजनिक रूप से साझा न करने की अपील की थी, जिन्होंने ऐसा किया था, उसे हटाने का अनुरोध किया था।
होटल में आयोजित प्रार्थना सभा में नहीं पहुंची हेमा मालिनी और दोनों बेटियां
प्रार्थना सभा की कुछ अंदरूनी तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें सनी देओल हाथ जोड़े दिख रहे हैं। उनके साथ बॉबी देओल, तान्या देओल और आर्यमान देओल भी नजर आए। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार सनी देओल द्वारा आयोजित इस प्रार्थना सभा में दिवंगत एक्टर की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी और उनकी दोनों बेटियां नजर नहीं आईं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि देओल परिवार से अलग हेमा मालिनी ने अपने घर पर दिवंगत पति धमेंद्र की एक शोक सभा आयोजित की। आइए जानते हैं आखिर सच्चाई क्या है?

क्या सच में हेमा मालिनी ने धमेंद्र की शोक-सभा अलग से की?
दरअसल, ये दावे इसलिए किए जा हरे हैं क्योंकि मुंबई के आलीशान होटल में देओल परिवार द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा के दिन फिल्म जगत और कई राजनीति की जानी-मानी हस्तियां हेमा मालिनी से मिलकर शोक व्यक्त करने पहुंची थी।और उन्होंने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। हालांकि हेमा मालिनी द्वारा अलग से शोक सभा आयोजित करने संबंधी कोई भी निमंत्रण या जानकारी का खुलासा हुआ है।
हेमा मालिनी के घर पहुंची ये हस्तियां
हेम मालिनी के घर पहुंचने वालों में एक्टर गोविन्दा की पत्नी सुनीता आहूजा, मधु, महिमा चौधरी, फरदीन खान और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार शामिल थे। इसके अलावा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार भी हेमा मालिनी के घर दुख व्यक्त करने पहुंचे थे। सभी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर दिवंगत अभिनेता के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।

धमेंद्र के निधन के तीन दिन बाद हेमा मालिनी ने लिखी भावुक पोस्ट
धर्मेंद्र के निधन पर उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने पहली बार भावुक पोस्ट साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "धरम जी मेरे लिए बहुत कुछ थे। एक प्यारे पति, हमारी दो बेटियों ईशा और अहाना के लाडले पिता, दोस्त, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि, जरूरत के हर पल में मेरे लिए सबसे अहम व्यक्ति - दरअसल, वो मेरे लिए सब कुछ थे......।"
धमेंद्र के अंतिम संस्कार में पहुंची थी हेमा मालिनी और उनकी बेटी
दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार 24 नवंबर को मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ था। इस दौरान हेमा मालिनी और ईशा देओल नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची थीं। सनी देओल ने पिता को मुखाग्नि दी, जबकि उनकी बेटियों ने शमशान घाट पर दीया जलाया। शाहरुख खान, सलमान खान, गोविंदा, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और शबाना आजमी जैसी कई बॉलीवुड हस्तियां अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।












Click it and Unblock the Notifications