Dharmendra Death: 4 बच्चों के पिता के इश्क में पागल थी ये शादीशुदा अभिनेत्री, नहीं मिला साथ तो लगी शराब की लत

Dharmendra Death: बॉलीवुड के' ही मैन' धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे, आईएएनएस की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है, जिससे भारतीय फिल्म जगत और उनके लाखों फैंस शोक में डूब गए हैं

हिंदी सिनेमा के नायाब सितारे रहे धर्मेंद्र ने बॉलीवुड को एक से एक शानदार फिल्में दी, बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ वो लोगों के बीच जिंदा दिल इंसान के रूप में भी लोकप्रिय रहे।

Dharmendra

धर्मेंद्र वो सितारे रहे हैं जिन्होंने 'ब्लैक एंड व्हाईट' सिनेमा से लेकर 'डिजिटल युग' तक काम किया और लोगों का मन मोहा है।उनके बारे में अक्सर कहा जाता है कि उन्होंने शादीशुदा और 4 बच्चों के पिता होते हुए भी अभिनेत्री हेमामालिनी से शादी की थी लेकिन क्या आप जानते हैं कि हिंदी सिनेमा के इस बांके छोरे से किसी शादीशुदा अभिनेत्री ने भी बेइंतहा इश्क किया था।

धर्मेंद्र के प्यार में जोगन बन गई थी ये अभिनेत्री

उनके प्यार में इतनी कशिश थी कि वो धर्मेंद्र के प्यार में जोगन तक बन गई और टूटे दिल ने उसे ' ट्रेजेडी क्वीन' बना दिया, जी हां हम यहां बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा की दिगग्ज अभिनेत्री मीना कुमारी की, जिन्होंने ना केवल धर्मेद्र से प्यार किया बल्कि उनके करियर को संवारने भी अहम रोल निभाया था।

मीना ने संवारा Dharmendra का करियर!

खुद इस बात से धर्मेंद्र भी इत्तफाक रखते हैं और कई मौकों पर उन्होंने ये बातें कही भी हैं लेकिन कभी खुलकर ये नहीं कहा कि मीना और वो एक-दूसरे के काफी करीब थे। मीना से धर्मेंद्र की मुलाकात तब हुई जब वो अपने करियर के शिखर पर थी और धर्मेंद्र कुमार एक नए कलाकार थे, कहा जाता है कि मीना ने उस वक्त कई डायरेक्टरों और निर्माताओं को फोन किया था, धर्मेंद्र को काम दिलाने के लिए।

कमाल अमरोही से मीना कुमारी ने की थी शादी

दरअसल मीना कुमारी ने 1951 में मशहूर निर्देशक कमाल अमरोही से निकाह किया था लेकिन इस शादी की उम्र लंबी नहीं थी, दोनों का रिश्ता काफी दर्दभरा रहा और तलाक तक जा पहुंचा था, जिस वक्त वो अपनी निजी जिंदगी के दर्द को झेल रही थीं, उसी वक्त धर्मेंद्र की एंट्री उनकी लाइफ में हुई थी।

मीना को Dharmendra का इमोशनल सपोर्ट मिला

मीना को धर्मेंद्र का इमोशनल सपोर्ट मिला जो कि धीरे-धीरे मोहब्बत में बदल गया, 1964 में पति से अलग होने के बाद मीना कुमारी को शराब की आदत पड़ गई थी और इसी साल फिल्म 'मैं भी लड़की हूं' में मीना-धर्मेंद्र पहली बार पर्दे पर आए थे।

Dharmendra

Dharmendra ने ठुकराई मीना कुमारी की मोहब्बत!

कहते हैं कि मीना की सिफारिश पर धर्मेंद्र को काफी काम मिला और वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगे लेकिन सक्सेस ने मीना को फिर से उन्हें दूर कर दिया और फिर जब धर्मेंद्र से मीना ने अपने दिल की बात कही तो एक्टर ने मना कर दिया। हालांकि दोनों में से कभी ने अपने अफेयर की खबरों पर कुछ कहा नहीं।

मीना ने शराब को दोस्त बना लिया

टूटे दिल के साथ मीना ने शराब को दोस्त बना लिया था,जो कि उनकी मौत का कारण बनी। बता दें कि दोनों ने 'पूर्णिमा', 'मंझली दीदी', 'फूल और पत्थर', 'चंदन का पालना' और 'बहारों की मंजिल' जैसे कई हिट फिल्मों में साथ काम किया है।

Dharmendra

मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं Dharmendra

गौरतलब है कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने कई हस्तियां पहुंचीं। सोमवार को सलमान खान, गोविंदा और अमीषा पटेल अस्पताल में देखे गए। परिवार के सदस्यों में सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल, राजवीर देओल और हेमा मालिनी भी मौजूद थीं। मंगलवार सुबह अभय देओल को धर्मेंद्र के आवास पर देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+