Dharmendra Deol: 89 साल के 'हीमैन' धर्मेंद्र की निधन की खबरें झूठीं, पत्नी हेमा ने बताया सच
Dharmendra Deol: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन की खबरें सामने आ रही हैं। बताया गया कि उन्होंने 11 नवंबर 2025 की सुबह 8:39 बजे उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। लेकिन ये सच नहीं है। इसकी जानाकारी खुद उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा ने अपने सोशल मीडिया में दी है।

हालांकि अब उनकी पत्नी और मथुरा सांसद हेमा मालिनी का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा, जो हो रहा है वो माफी के लायक नहीं है! ज़िम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं जो इलाज का असर दिखा रहा है और ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैरज़िम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता की ज़रूरत का पूरा सम्मान करें।
देओल परिवार-पत्नी हेमा मालिनी, बेटे सनी और बॉबी देओल-अस्पताल में मौजूद हैं। सलमान खान, शाहरुख खान और अन्य कई सितारे भी उनका हालचाल जानने पहुंचे। सोशल मीडिया पर सितारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
छह दशकों की विरासत और पारिवारिक जीवन
धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के लुधियाना जिले के एक गाँव में हुआ था। उनका असली नाम धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल था। मात्र 19 वर्ष की उम्र में उन्होंने प्रकाश कौर से शादी की थी, बाद में वे हेमा मालिनी के जीवनसाथी बने। धर्मेंद्र ने अपने पीछे छह दशकों से अधिक लंबा फिल्मी सफर और एक अद्वितीय विरासत छोड़ी है। उनके परिवार में पत्नी हेमा मालिनी और छह बच्चे - सनी देओल, बॉबी देओल, ईशा देओल, अहाना देओल, अजीता और विजेता देओल शामिल हैं।
सिनेमा में सुनहरा सफर
1960 में 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले धर्मेंद्र ने एक्शन, रोमांस और कॉमेडी-हर शैली में अपनी छाप छोड़ी। वे 70 के दशक में 'ही-मैन' के नाम से पहचाने जाने लगे। उनकी प्रमुख फिल्मों में 'फूल और पत्थर', 'मेरा गाँव मेरा देश', 'यादों की बारात', 'नौकर बीवी का', 'बेताब', 'घायल' और 'शोले' जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं।
सम्मान और उपलब्धियां
भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए धर्मेंद्र को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिनमें 2012 का पद्म भूषण, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रमुख हैं।
उनकी अगली और संभवतः अंतिम फिल्म 'इक्कीस' 25 दिसंबर 2025 को रिलीज़ होने वाली है, जो उनके शानदार करियर की अंतिम झलक होगी।
एक सादगीभरा इंसान
बढ़ती उम्र में भी धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे। वे अक्सर अपने खेतों से वीडियो साझा करते थे, जिसमें वे जैविक जीवनशैली, फिटनेस और सरल जीवन के मूल्य पर बात करते थे। ट्रैक्टर चलाते हुए और खेत में काम करते हुए उनके वीडियो प्रशंसकों के बीच बेहद लोकप्रिय रहे।












Click it and Unblock the Notifications