Dharmendra के लिए बेशकीमती थी ये चीज, जानें मौत के बाद किसे मिला हीमैन का फेवरेट एसेट?
Dharmendra farmhouse: धर्मेंद्र ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और जिंदगी के 7 दशक उन्होंने मुंबई में बिताए। हालांकि, असल जिंदगी में उनका दिल हमेशा मिट्टी और खेती से जुड़ा रहा। फिल्मों की चमक-दमक के बीच भी वह अपने फार्महाउस की सादगी और ग्रामीण जीवनशैली को कभी नहीं भूले। उन्होंने खुद कई बार बताया था कि फिल्मी दुनिया की चमक दमक से दूर अपने फार्महाउस में वक्त बिताना पसंद करता है। वहां उन्हें अपनी मिट्टी और पंजाब के गांव की याद आती है। यहां उन्होंने एक ट्रैक्टर भी रखा था जिसे वह खुद चलाते थे।
धर्मेंद्र के पास करीब 100 एकड़ में फैला एक विशाल फार्महाउस था। उन्हें खेती से बहुत लगाव था और वह खुद ट्रैक्टर भी चलाते थे। बीबीसी को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि महंगी गाड़ियां नहीं, बल्कि फार्महाउस का ट्रैक्टर उनके दिल के सबसे करीब था।

Dharmendra खुद करते थे खेती, चलाते थे ट्रैक्टर
फार्महाउस में मौजूद उनका नीला ट्रैक्टर उनकी सबसे प्रिय चीजों में से एक थी। यह सिर्फ मशीन नहीं, बल्कि उनके मेहनती और सरल स्वभाव का प्रतीक था। सुपरस्टार अपने खेत खुद जोतते थे। सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर निकल जाना, खेतों का चक्कर लगाना और मिट्टी की खुशबू में खो जाना,ये सब उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। धर्मेंद्र की यह आदत सिर्फ शौक नहीं, बल्कि अपने जड़ों से जुड़े रहने का तरीका थी। कई बार सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद खेतों में काम करते हुए वीडियो और तस्वीरें शेयर की थीं।
यह भी पढ़ें: Dharmendra के घर पर IT वालों ने मारा था छापा, फेमस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत
धर्मेंद्र के पास थे कई पालतू जानवर
धर्मेंद्र कहते थे कि खेती करने से उन्हें सुकून मिलता है और जिंदगी का असली आनंद यही है। उन्हें फार्महाउस में रहते हुए अपने गांवों की कम याद आती है। ट्रैक्टर चलाने के अलावा वह अपने फार्महाउस में मौजूद गायों, भैंसों और अन्य जानवरों की देखभाल में भी सक्रिय रहते थे। जानवरों के लिए चारा काटना, उन्हें दुलारना और उनके आसपास समय बिताना-यह सब वह बड़ी लगन से करते थे। उनके निधन के बाद परिवार उनकी विरासत को संजोकर रखना चाहता है। अभी भी उनकी पहली पत्नी प्रकाश कौर उसी फार्महाउस में रह रही हैं।
यह भी पढ़ें: Dharmendra की मां ने प्रेग्नेंट हेमा मालिनी से कही थी ऐसी बात, ससुराल में नहीं मिली एंट्री, क्या थी वजह?












Click it and Unblock the Notifications