Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dharmendra की मां ने प्रेग्नेंट हेमा मालिनी से कही थी ऐसी बात, ससुराल में नहीं मिली एंट्री, क्या थी वजह?

Dharmendra Mother On Hema Malini Pregnancy: बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी अपनी बेहतरीन अदाकारी और दिलकश खूबसूरती की वजह से हमेशा चर्चा में रही हैं। उनकी खूबसूरती ने लाखों दिलों को दीवाना बनाया और यही आकर्षण धर्मेंद्र को भी उनकी ओर खींच लाया था।

हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की लव मैरिज
आपको बता दें कि हेमा मालिनी से शादी करते वक्त धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। बावजूद इसके उन्होंने हेमा मालिनी से धर्म बदलकर लव मैरिज की थी।

Dharmendra Mother

धर्मेंद्र की मां से हेमा मालिनी की पहली मुलाकात

-हेमा मालिनी हमेशा धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर और उनके परिवार के प्रति सम्मानजनक दूरी बनाए रखती आई हैं। हालांकि हेमा मालिनी की सास यानी धर्मेंद्र की मां सतवंत कौर के साथ उनकी पहली मुलाकात बेहद खास रही थी, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी किताब में किया है।

-एक्ट्रेस ने अपनी बायोग्राफी हेमा मालिनी: बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल (Hema Malini: Beyond The Dream Girl) में बताया है कि अपनी सास यानी धर्मेंद्र की मां से पहली मुलाकात के दौरान वह काफी नर्वस हो गई थीं।

हेमा मालिनी की प्रेग्नेंसी में सास ने कही थी ऐसी बात

-हेमा मालिनी ने बुक में बताया है- धर्मेंद्र की मां बेहद दयालु थीं। मुझे याद है जब मैं प्रेग्नेंट थी और ईशा के जन्म का समय करीब था, तभी वह मुझसे मिलने मुंबई के जुहू इलाके के एक डबिंग स्टूडियो में पहुंची थीं। उन्होंने घर में किसी को ये बात नहीं बताई थी। मैंने जैसे ही उनके पैर छुए, उन्होंने मुझे गले लगा लिया और कहा था- बेटा, खुश रहो हमेशा। मुझे ये खास दिन हमेशा याद रहेगा।

-इस मुलाकात ने हेमा मालिनी के दिल में अपनी सास के लिए खास जगह बना दी थी। हेमा मालिनी ने अपनी किताब में ये भी साफ कहा है कि वह धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर का दिल से सम्मान करती हैं और उन्हें कभी भी इस बात से तकलीफ नहीं हुई कि धर्मेंद्र पहले से शादीशुदा थे।

धर्मेंद्र और प्रकाश कौर की शादी

-आपको बता दें कि धर्मेंद्र ने साल 1954 में सिर्फ 19 साल की उम्र में प्रकाश कौर से शादी कर ली थी। उस दौर में वह फिल्मों और ग्लैमर की दुनिया से बेहद दूर थे। पंजाब के फगवाड़ा में पले-बढ़े धर्मेंद्र की किस्मत तब बदली, जब साल 1959 में उन्होंने 'फिल्मफेयर टैलेंट हंट' प्रतियोगिता में जीत दर्ज की थी।

-धर्मेंद्र और प्रकाश कौर के चार बच्चे, सनी देओल (1957), विजेता (1962), अजीता (1966) और बॉबी देओल (1969) हैं। साल 1970 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी पहली बार फिल्म 'तुम हसीन मैं जवान' में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया था।

'धर्मेंद्र परफेक्ट पति नहीं हैं'

-ऑन-स्क्रीन कपल के रूप में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी इतनी पसंद की गई कि वास्तविक जीवन में भी उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। आखिरकार साल 1980 में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने शादी कर ली थी और सभी अफवाहें सच हो गई थीं। हालांकि ये फैसला विवादों से घिरा रहा था।

-उसी दौरान धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- धर्मेंद्र परफेक्ट पति नहीं हैं लेकिन बेहतरीन पिता हैं। हेमा मालिनी बेहद खूबसूरत हैं। कोई भी पुरुष उनकी ओर आकर्षित हो सकता है। इसके बाद प्रकाश कौर और हेमा मालिनी ने आपसी समझ से दूरी बनाए रखने का फैसला किया था।

प्रकाश कौर की लाइफ में हेमा मालिनी ने नहीं की एंट्री

-धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के फैसले का सम्मान करते हुए हेमा मालिनी ने हमेशा अपने लिए सीमाएं तय रखीं। उन्होंने धर्मेंद्र की जिम्मेदारियों या उनके परिवारिक जीवन में दखल देने की कोशिश कभी नहीं की।

-साल 1999 में सिमी ग्रेवाल को दिए एक इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने कहा था कि उन्होंने कभी भी अपनी सौतन प्रकाश कौर से प्रतिस्पर्धा नहीं की और न ही धर्मेंद्र के घर-परिवार में खलल डालने का प्रयास किया। उन्होंने कभी भी प्रकाश कौर और धर्मेंद्र के रिश्ते के बीच में घुसने की कोशिश नहीं की।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+