Dharmendra के घर पर IT वालों ने मारा था छापा, फेमस एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा, ऐसी हो गई थी एक्टर की हालत
Dharmendra Income Tax Raid: लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और एक्ट्रेस आशा पारेख बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थी। उनकी फिल्मों, आए दिन बहार के, शिकार, आया सावन झूम के, मेरा गांव मेरा देश और समाधि, ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बल्कि दोनों की कैमिस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया था।
धर्मेंद्र और आशा पारेख की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री
सेट पर धर्मेंद्र और आशा पारेख का मस्ती भरा माहौल, हल्के-फुल्के किस्से और दोस्ती की गर्माहट उस दौर की खूबसूरत यादों का हिस्सा है। हालांकि हर पल एक जैसा नहीं था, कभी-कभी हंसी-मजाक के बीच ऐसे वाकये भी घटे,जो हमेशा के लिए याद बन गए।

फिल्म की शूटिंग के बीच पड़ा इनकम टैक्स का छापा
-एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में आशा पारेख ने फिल्म समाधि की शूटिंग का एक दिलचस्प और तनावपूर्ण किस्सा लोगों के साथ शेयर किया। ये वही दिन था जब दोनों स्टार्स के घरों पर एक साथ इनकम टैक्स का छापा पड़ा था। उस दौरान वह एक मौत का सीन शूट कर रहे थे। सीन के मुताबिक आशा पारेख की मौत हो चुकी थी और धर्मेंद्र उनके पास बैठकर रो रहे थे।
-आशा पारेख हंसते हुए उस घटना को याद करती हैं और कहती हैं- उस दिन सेट पर बड़ा अजीब माहौल था। मुझे मृत दिखना था लेकिन तनाव इतना था कि मेरी आंखें बार-बार फड़क रही थीं। मैं चाहकर भी उन्हें स्थिर नहीं कर पा रही थी। धर्मेंद्र भी परेशान थे क्योंकि हमें शूटिंग के लिए स्पेशल परमिशन लेकर आना पड़ा था।
-आशा पारेख बताती हैं- वो स्थिति देखने में आज भले मजेदार लगे लेकिन उस वक्त हालात बेहद तनावपूर्ण थे। इनकम टैक्स अधिकारी वहां बैठे थे। हम शूट कर रहे थे। दोनों तरफ दबाव था लेकिन फिर भी हमने किसी तरह से वो सीन पूरा किया। इस मुश्किल घड़ी के बावजूद हम दोनों के बीच की दोस्ती और आपसी सम्मान सालों तक कायम रहा।
धर्मेंद्र की यादें और 90वें जन्मदिन की तैयारी
-धर्मेंद्र ने भारतीय सिनेमा को जो दिया है, वह हमेशा याद रखा जाएगा। गत 24 नवंबर 2025 को 89 की उम्र में धर्मेंद्र के निधन ने पूरी इंडस्ट्री और फैंस को गहरा सदमा दिया है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र के दोनों बेटे, सनी देओल और बॉबी देओल, परिवार के साथ मिलकर अपने पिता के 90वें जन्मदिन को श्रद्धांजलि के रूप में मनाने की योजना बना रहे हैं।
-खबर है कि पूरा देओल परिवार खंडाला स्थित फार्महाउस जाएगा। ये वही जगह है, जहां धर्मेंद्र अपनी आखिरी दिनों में रहा करते थे। यहां उनके फैंस को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि सब मिलकर महान कलाकार को याद कर सकें।












Click it and Unblock the Notifications