बॉलीवुड की इन खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ जुड़ा था Dharmendra का नाम, एक तो है हेमा मालिनी की बेस्ट फ्रेंड
Dharmendra Love Affairs: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र अपने दौर के सबसे हैंडसम हीरो माने जाते थे। उनकी दीवानगी का आलम इससे समझा जा सकता है कि खुद जया बच्चन भी उनकी फैन रहीं। जया बच्चन ने अपने कई इंटरव्यू में भी कहा है कि वह फिल्मों में आने से पहले ही-मैन की दीवानी थीं। धर्मेंद्र ने अपने दौर की कई सुपस्टार एक्ट्रेस के साथ काम किया और उनमें से कई के साथ उनका नाम भी जुड़ा था। हेमा मालिनी से शादी करने से पहले उनका नाम उस दौर की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया था।
धर्मेंद्र का जब हेमा मालिनी से अफेयर शुरू हुआ तो वह पहले से शादी-शुदा थे और उनके चार बच्चे भी थे। साल 1980 में उन्होंने हेमा से शादी कर ली और इसके लिए इस्लाम धर्म कबूल किया था। हालांकि, हेमा के जिंदगी में आने से पहले ही वह सुपरस्टार थे। अपनी दिलकश शख्सियत की वजह से उन्होंने दुनिया भर में फैंस बनाए थे।

Dharmendra Love Affairs: हेमा की करीबी दोस्त से जुड़ा था नाम
बॉलीवुड में हेमा मालिनी की सबसे करीबी दोस्त रेखा हैं। उनकी दोनों बेटियों की शादी में रेखा ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। 70 और 80 के दशक में रेखा ने धर्मेंद्र के साथ कई फिल्मों में काम किया था। दोनों के लिंकअप की भी खबरें आई थी। हालांकि, हीमैन ने हमेशा उन्हें अपनी अच्छी दोस्त बताया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि रेखा मेरे पूरे परिवार की लाडली है। हमारे परिवार में सब उसके दीवाने हैं।
यह भी पढ़ें: Dharmendra: बेटे सनी देओल की फिल्म 'जाट' देखने पहुंचे धर्मेंद्र, 89 की उम्र में थिएटर के बाहर किया ऐसा काम
Dharmendra Love Affairs: कई टॉप एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम
- रेखा के अलावा धर्मेंद्र का नाम अनीता राज के साथ भी जुड़ा था। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। फिल्मों की शूटिंग के दौरान इन्हें अक्सर साथ भी देखा जाता था।
- इसी तरह से बॉलीवुड के सुपरस्टार का नाम नूतन के साथ भी जुड़ा था। हालांकि, धर्मेंद्र ने कभी भी किसी एक्ट्रेस के साथ रिश्ते की बात कबूल नहीं की।
- इन दोनों एक्ट्रेस के अलावा धर्मेंद्र का नाम दिलीप कुमार की पत्नी और एक्ट्रेस शायरा बानो के साथ भी जोड़ा जाता था।
- हेमा मालिनी से शादी होने के बावजूद वह अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर के साथ ही रहते थे। दोनों खंडाला के फॉर्म हाउस में अपना ज्यादातर वक्त बिताते थे।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने को लेकर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, इशारों में कही ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications