Dharmendra Health: धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने को लेकर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, इशारों में कही ऐसी बात
Hema Malini On Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लेकर उनके फैंस बीते दिनों काफी चिंतित थे। 89 साल के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र को हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धर्मेंद्र को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था।
हेमा मालिनी ने दिया धर्मेंद्र का हेल्थ अपडेट
अब इस पूरे मामले पर धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी और मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) ने खुलकर बात की है। हेमा मालिनी ने अपने पति धर्मेंद्र की हेल्थ को लेकर जरूरी अपडेट दिया है।

हेमा मालिनी ने इशारों में बताई ऐसी बात
77 साल की हेमा मालिनी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह इस दौरान गुलाबी और सफेद रंग के खूबसूरत फ्लोरल सूट में नजर आईं। मीडिया ने जब उनसे पति धर्मेंद्र की तबीयत के बारे में सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर भगवान का धन्यवाद किया और इशारों में बताया कि अब सब कुछ ठीक है।
लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
-हेमा मालिनी का ये जेस्चर देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है। लोग सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र की जल्दी रिकवरी की दुआएं मांग रहे हैं। हेमा मालिनी के वीडियो पर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं।
-एक यूजर ने लिखा है- पति बीमार हैं और ये बाहर घूम रही हैं। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा है- इन्हें अपने से फुर्सत नहीं, सर कैसे हैं इन्हें क्या पता। हालांकि कई फैंस ने धर्मेंद्र की हेल्थ अपडेट से राहत जताई है और 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी की खूबसूरती की जमकर तारीफ भी की है।
ICU में भर्ती थे धर्मेंद्र
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धर्मेंद्र को जब अस्पताल लाया गया था, तब उन्हें आईसीयू (ICU) में रखा गया था। उन्हें सांस फूलने और कमजोरी की शिकायत थी।
-पत्रकार विक्की ललवानी के हवाले से बताया गया था कि हॉस्पिटल स्टाफ ने पुष्टि की है कि अब उनकी हालत स्थिर है और किसी तरह की गंभीर चिंता की बात नहीं है। उनकी हार्ट बीट, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सभी सामान्य हैं।
-पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र के अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। वहीं गत 31 अक्टूबर 2025 को इंडिया टुडे के हवाले से एक सूत्र ने दावा किया था धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक हैं और चिंता की कोई बात नहीं है।
-उस सूत्र ने बताया था कि धर्मेंद्र का स्वास्थ्य अच्छा है और वह अपने निर्धारित टेस्ट के लिए अस्पताल आए हैं। हालांकि थोड़ी देर बाद ही एनडीटीवी की एक और रिपोर्ट में दावा किया गया था कि अभिनेता पिछले 5 दिनों से अस्पताल में ही हैं।
धर्मेंद्र की आंखों की सर्जरी हुई थी
आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत में धर्मेंद्र ने आंखों की सर्जरी करवाई थी। उस समय आंख पर पट्टी बांधे अस्पताल से बाहर निकलते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था। तब उन्होंने पैपराजी से कहा था- मैं मजबूत हूं। अभी भी धर्मेंद्र में बहुत दम है। अभी भी जान रखता हूं।
धर्मेंद्र के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र आगामी 8 दिसंबर 2025 को 90 साल के होने वाले हैं। वह जल्द ही फिल्म 'इक्कीस' में नजर आएंगे। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के पोते अगस्त्य नंदा,लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत अभिनीत युद्ध ड्रामा से भरपूर ये फिल्म अभी से लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर रही है। ये फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications