Dharmendra Health: अब कैसे हैं धर्मेंद्र? आ गया बड़ा अपडेट, प्रेम चोपड़ा के अस्पताल से किए कॉल ने मचाया तहलका!
Dharmendra Health Big Update News Hindi: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) की मौत की अफवाहों को उनकी दूसरी पत्नी हेमा मालिनी ने धुंआ-धुआ कर दिया है। 10 नवंबर को सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र को 12 नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया।
उधर, उनके पुराने दोस्त और दिग्गज विलेन प्रेम चोपड़ा की तबीयत में भी तेजी से सुधार हो रहा है। अस्पताल से ही प्रेम चोपड़ा ने धर्मेंद्र का हाल पूछा, जिसने सोशल मीडिया पर फैंस के दिल जीत लिए। दोनों के बीच की गहरी दोस्ती एक बार फिर सुर्खियों में है।

Prem Chopra's Health Update: प्रेम चोपड़ा की सेहत में सुधार, जल्द घर वापसी
90 वर्षीय प्रेम चोपड़ा को 10 नवंबर को मुंबई के लीलावती अस्पताल (Lilavati Hospital) में भर्ती कराया गया था। शुरुआती रिपोर्ट्स में हृदय संबंधी समस्या, वायरल इंफेक्शन और फेफड़ों में संक्रमण की बात कही गई थी। हालांकि, उनके दामाद और एक्टर-गायक विकास भल्ला ने स्पष्ट किया कि यह केवल नियमित जांच और उम्र संबंधी समस्याओं के लिए था।
विकास भल्ला ने जारी बयान में कहा, 'ये सब अनावश्यक अटकलें हैं। वो बिल्कुल ठीक हैं और सभी जांचें सामान्य आई हैं। कल तक उन्हें घर ले आया जाएगा। आज सुबह मैं उनसे मिला तो वो खुश और स्वस्थ थे, लेकिन धर्मेंद्र जी की सेहत को लेकर चिंतित थे।' प्रेम चोपड़ा आईसीयू में नहीं, बल्कि सामान्य वार्ड में हैं। डॉक्टर्स ने पुष्टि की कि संक्रमण नियंत्रण में है और डिस्चार्ज की तैयारी चल रही है।
Dharmendra Discharged: धर्मेंद्र घर लौटे, मौत की अफवाहों पर परिवार का गुस्सा
धर्मेंद्र (89 वर्ष) को 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन स्थिति स्थिर रही। 12 नवंबर की सुबह करीब 7:45 बजे उन्हें एंबुलेंस से जुहू स्थित घर ले जाया गया। डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया, 'पिछले कुछ हफ्तों से वे बार-बार अस्पताल आ रहे थे। अब इलाज घर पर जारी रहेगा। सुबह 7:30 बजे डिस्चार्ज किया गया।'
11 नवंबर को मौत की झूठी अफवाहें फैलीं, जिस पर बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर कड़ी नाराजगी जताई। सनी देओल की टीम ने अपडेट दिया, 'पापा की सेहत में सुधार है। दुआ कीजिए।'
Aap Ka Dharam Health Update: पिछली स्वास्थ्य समस्याएं
- 31 अक्टूबर: सांस की तकलीफ के कारण आईसीयू में भर्ती, कुछ घंटों में डिस्चार्ज।
- इस साल की शुरुआत: बाईं आंख की कॉर्निया ट्रांसप्लांट सर्जरी।
- 2015-2020: पीठ दर्द, मांसपेशियों में खिंचाव और कमजोरी के कारण कई बार अस्पताल।
Dharmendra Upcoming Film: आने वाली फिल्म: 'इक्कीस'
धर्मेंद्र जल्द बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे। फिल्म इक्कीस में वे भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल के पिता एम.एल. खेत्रपाल का रोल निभा रहे हैं। अगस्त्य नंदा (अमिताभ बच्चन के नाती) लीड रोल में हैं। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं!
दोनों दिग्गजों की सेहत ठीक होने की खबर ने बॉलीवुड को राहत दी। फैंस सोशल मीडिया पर GetWellSoonDharmendra और PremChopra ट्रेंड कर रहे हैं। उनकी दोस्ती और लड़ने की जज्बा प्रेरणा दे रहा है।
ये भी पढ़ें- Dharmendra Health: क्यों फैली थी धर्मेंद्र की मौत की खबर? क्या हुआ था एक्टर के साथ? डॉक्टरों ने बताया पूरा सच












Click it and Unblock the Notifications