Dharmendra Health: क्यों फैली थी धर्मेंद्र की मौत की खबर? क्या हुआ था एक्टर के साथ? डॉक्टरों ने बताया पूरा सच
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को आखिरकार अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। 89 वर्षीय अभिनेता को कुछ दिनों पहले मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वह डॉक्टरों की निगरानी में थे।
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हुआ है
अब डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार हुआ है और उन्हें आज यानी 12 नवंबर2025 (बुधवार) सुबह करीब साढ़े सात बजे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

धर्मेंद्र का इलाज और रिकवरी घर पर होगी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर ये फैसला लिया है कि अब उनके पिता का इलाज और रिकवरी घर पर ही जारी रहेगी।
परिवार ने जारी किया आधिकारिक बयान
-आज यानी 12 नवंबर 2025 (बुधवार) की सुबह देओल परिवार ने धर्मेंद्र के अस्पताल से डिस्चार्ज होने की पुष्टि करते हुए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी किया है। बयान में कहा गया है- धर्मेंद्र को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वह अब घर पर ही रिकवरी जारी रखेंगे।
-स्टेटमेंट में कहा गया है- हम मीडिया और आम जनता से अनुरोध करते हैं कि वह किसी भी तरह की अटकलें न लगाएं और इस दौरान उनकी और परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करें। हम एक्टर के जल्द स्वस्थ होने के लिए किए गए सभी शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के आभारी हैं। कृपया उनका सम्मान करें क्योंकि वह आप सब से बहुत प्यार करते हैं।
-परिवार के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के सितारों ने राहत की सांस ली है और धर्मेंद्र के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। लोग धर्मेंद्र के जल्द रिकवरी के लिए दुआ मांगते नजर आ रहे हैं।
डॉक्टर प्रतित समदानी ने बताया पूरा सच
-वहीं धर्मेंद्र का इलाज कर रहे डॉक्टर प्रतित समदानी ने मीडिया से बातचीत में कहा है- एक्टर धर्मेंद्र को आज सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। परिवार ने फैसला लिया है कि अब एक्टर का इलाज घर पर ही किया जाएगा। डॉक्टर के इस बयान के बाद ये साफ हो गया है कि अभिनेता की तबीयत अब स्थिर है और वह धीरे-धीरे रिकवरी कर रहे हैं।
-आपको बता दें कि गत 10 नवंबर 2025 को धर्मेंद्र की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें आईसीयू से वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था। ऐसे में अचानक ही पूरे अस्पताल में ये खबर फैल गई कि धर्मेंद्र की मौत हो गई है जबकि उनका ट्रीटमेंट जारी थी और वह रिस्पॉन्ड भी कर रहे थे।
गुड्डू धनोआ ने दिया हेल्थ अपडेट
धर्मेंद्र के घर वापस आने के कुछ ही देर बाद लेखक-निर्देशक गुड्डू धनोआ उनके जुहू स्थित घर पर पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अभिनेता की हालत में सुधार हो रहा है। वह जल्द ही पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे।
बॉबी देओल ने पिता को पहुंचाया घर
आपको बता दें कि बॉबी देओल अपने पिता धर्मेंद्र को एंबुलेंस से अस्पताल से घर लेकर पहुंचे हैं। अस्पताल से एंबुलेंस के निकलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस ने इस वीडियो को देखकर राहत जताई है कि उनका पसंदीदा सितारा अब घर लौट आया है।
झूठी अफवाहों पर परिवार ने दी थी सफाई
-आपको बता दें कि गत 11 नवंबर 2025 (मंगलवार) सुबह सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की फेक न्यूज तेजी से फैलने लगी थी। इसके बाद उनकी पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने इन अफवाहों का खंडन करते हुए फैंस को भरोसा दिलाया था कि अभिनेता पूरी तरह स्थिर हैं और उन पर इलाज का अच्छा असर हो रहा है।
-देओल परिवार ने फेक न्यूज फैलाने वालों पर नाराजगी जताई थी और इसे गैरजिम्मेदाराना और अपमानजनक बताया था। धर्मेंद्र के घर लौटने की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने खुशी जाहिर की है। कई यूजर्स ने लिखा है कि ही-मैन जल्द ही पूरी तरह से फिट होकर वापस स्क्रीन पर लौटें। वहीं एक्स पर #Dharmendra और #GetWellSoonDharmendra ट्रेंड करने लगे हैं।
अब घर पर जारी रहेगा धर्मेंद्र का इलाज
डॉक्टरों के अनुसार धर्मेंद्र की स्थिति फिलहाल स्थिर है लेकिन उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें नियमित मेडिकल मॉनिटरिंग की जरूरत है। इसलिए डॉक्टरों की टीम समय-समय पर उनके घर जाकर जांच करेगी। देओल परिवार फिलहाल मीडिया से दूरी बनाए रखते हुए धर्मेंद्र की रिकवरी पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications