Dharmendra के अंतिम संस्कार पर हेमा मालिनी का शॉकिंग खुलासा, मौत के 7 दिन बाद बताया क्या हुआ था एक्टर के साथ
Dharmendra Death: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के फैंस तब निराश हुए जब परिवार ने महान सिने आइकॉन के लिए प्राइवेट फ्यूनरल का ऑप्शन चुना। अब फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने शेयर किया है कि हेमा मालिनी ने उनसे इस फैसले के बारे में बात की है और बताया है कि धर्मेंद्र के आखिरी दिन बहुत बुरे और दर्दनाक थे।
हेमा मालिनी का शॉकिंग खुलासा
हमाद अल रेयामी ने बताया कि हेमा मालिनी ने कहा है कि परिवार धर्मेंद्र को उस हालत में नहीं देख सकता था। UAE के फिल्ममेकर हमाद अल रेयामी ने इंस्टाग्राम पर हेमा मालिनी के पति धर्मेंद्र की मौत के बाद उनसे हुई अपनी हालिया मुलाकात के बारे में एक नोट शेयर किया है।

धर्मेंद्र के प्राइवेट फ्यूनरल का बताया ऐसा सच
-इस नोट में हमाद ने बताया है कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के प्राइवेट फ्यूनरल करने के फैसले के पीछे की वजहों पर बात की। हेमा मालिनी ने बताया कि एक्टर के परिवार ने ही उनके इस निजी अंतिम संस्कार का फैसला लिया था।
-साथ ही हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के दर्दनाक आखिरी दिनों के बारे में भी खुलकर बात की है। हमाद अल रेयामी ने हेमा मालिनी के साथ एक फोटो पोस्ट की है जिसके कैप्शन में अरबी भाषा में लिखा था- शोक के तीसरे दिन, मैं मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी से मिलने गया, जो दिवंगत सुपरस्टार धर्मेंद्र की पत्नी थीं।
-पोस्ट में लिखा था- ये पहली बार था जब मैं हेमा मालिनी से पर्सनली मिला था, हालांकि मैंने उन्हें पहले भी कई बार दूर से देखा था लेकिन इस बार कुछ अलग था। एक दर्दनाक, दिल तोड़ने वाला मौका, ऐसी चीज जो लगभग समझ से बाहर है, चाहे मैं कितनी भी कोशिश कर लूं।
-फिल्ममेकर ने आगे लिखा था- मैं हेमा मालिनी के साथ बैठा था और मैं उनके चेहरे पर एक अंदरूनी उथल-पुथल देख सकता था जिसे वह पूरी तरह छिपाने की कोशिश कर रही थीं। हेमा मालिनी ने कांपती हुई आवाज में मुझसे कहा- काश मैं उसी दिन खेत पर होती जिस दिन मैं दो महीने पहले धर्मेंद्र के साथ थी।
'समय ने धर्मेंद्र को नहीं बख्शा और वो चले गए'
-फिल्म मेकर ने बताया- हेमा मालिनी ने मुझसे कहा- काश मैंने उसे वहां देखा होता। उन्होंने मुझे बताया कि वह हमेशा धर्मेंद्र से कहती थीं- तुम अपनी खूबसूरत कविताएं और लेख पब्लिश क्यों नहीं करते? और वह जवाब देते थे- अभी नहीं। पहले मुझे कुछ कविताएं खत्म करने दो लेकिन समय ने उन्हें नहीं बख्शा और वह दुनिया को अलविदा कह गए।
-हेमा मालिनी के साथ हुई बातचीत के बारे में बात करते हुए हमाद ने कहा- उन्होंने मुझसे कड़वाहट से कहा, अब अजनबी लोग आएंगे। वह उनके बारे में लिखेंगे, वह किताबें लिखेंगे जबकि उनके अपने शब्द कभी सामने नहीं आए। फिल्ममेकर ने बताया कि हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को प्राइवेट रखने की वजह के बारे में भी बताया था।
'धर्मेंद्र ने अपने दर्द को सबसे छुपाया'
-हमाद ने कहा- फिर हेमा मालिनी ने बहुत दुख के साथ कहा था कि उन्हें अफसोस है कि धर्मेंद्र के फैंस को उन्हें आखिरी बार देखने का मौका नहीं मिला। उन्होंने मुझसे मां जैसे लहजे में कहा था, धर्मेंद्र, अपनी पूरी जिंदगी में, कभी नहीं चाहते थे कि कोई उन्हें कमजोर या बीमार देखे। उन्होंने अपना दर्द अपने सबसे करीबी रिश्तेदारों से भी छिपाया और जब कोई इंसान गुजर जाता है, तो फैसला परिवार का होता है।
-बातचीत को याद करते हुए, हमाद ने कहा- फिर वह एक पल के लिए रुकीं, आंसू पोंछा और मुझसे साफ-साफ कहा- लेकिन जो हुआ वह दया थी क्योंकि, हमाद, तुम धर्मेंद्र को उस हालत में नहीं देख सकते थे। अपने आखिरी दिनों में उनकी हालत बहुत खराब थी, दर्दनाक और हम भी उन्हें उस हालत में देखना मुश्किल से बर्दाश्त कर सकते थे। उसके शब्द तीर की तरह थे- दर्दनाक और सच्चे।
-फिल्ममेकर ने धर्मेंद्र को उनकी सुंदरता और सिनेमा में उनके योगदान के लिए याद करते हुए लंबा नोट खत्म किया और आखिर में लिखा- मेरे हमेशा के हीरो लिजेंड्री सुपरस्टार धर्मेंद्र।
धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन
-धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में 24 नवंबर 2025 को निधन हो गया। आपको बता दें कि 8 दिसंबर 2025 को वह अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे। एक्टर पिछले कुछ समय से काफी बीमार थे । गत 10 नवंबर 2025 को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
-बाद में धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और घर पर उनका इलाज शुरू हुआ। वहीं 24 नवंबर 2025 को मुंबई में उनके परिवार के सदस्यों और फिल्म इंडस्ट्री के साथियों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया था। अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान,सलीम खान और शाहरुख खान को अंतिम दर्शन के लिए श्मशान घाट पर देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications