Dharmendra की मौत के 44 दिन बाद कोरियोग्राफर का शॉकिंग खुलासा, एक्टर की तबीयत को लेकर खोला ऐसा राज
Dharmendra Death: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' ने सबका दिल जीत लिया है। फिल्म को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और हाल ही में इस मूवी के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने फिल्म की शूटिंग का एक पल याद किया।
कोरियोग्राफर विजय गांगुली का शॉकिंग खुलासा
लिजेंड्री एक्टर धर्मेंद्र के एक डांस सीक्वेंस के बारे में बात करते हुए कोरियोग्राफर ने कहा- सेट पर शारीरिक परेशानी होने के बावजूद धर्मेंद्र ने खुद ही स्टेप्स करने का फैसला किया था।

दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को लेकर कोरियोग्राफर ने कही ऐसी बात
-पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने एक कव्वाली सीक्वेंस की शूटिंग को याद किया। उन्होंने बताया- ये लगभग रात के 2:30 से 3 बजे का समय था। हमने दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र से कहा था कि उन्हें बस थोड़ा सा डांस करना है और वह जो चाहें कर सकते हैं, लेकिन उन्होंने पूछा कि दूसरे लोग क्या कर रहे हैं।
-विजय गांगुली ने आगे कहा- हमने धर्मेंद्र को दिखाया कि दूसरे लड़के एक-दूसरे के कंधों पर हाथ रखकर पैरों से एक स्टेप कर रहे थे। उन्होंने पूछा- मैं ये क्यों नहीं कर सकता?
विजय गांगुली ने कहा- धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में भी डांस किया
-विजय गांगुली ने कहा- धर्मेंद्र ने स्टेप्स करने पर जोर दिया। वह बैठे हुए थे क्योंकि उनके लिए बार-बार उठना भी थोड़ा मुश्किल हो रहा था। वह उठे और उन्होंने डांस किया। आखिरकार हमने उनसे कहा कि ऐसा न करें क्योंकि अगर हमें कई रिटेक लेने पड़े तो ये उनके लिए फिजिकली थकाने वाला होगा।
-कोरियोग्राफर ने आगे कहा- और सच कहूं तो उस समय डांस करना धर्मेंद्र के कैरेक्टर के लिए बहुत जरूरी नहीं था लेकिन पर्सनली उनके लिए, उनकी सोच थी कि उन्हें अपना 100 फीसदी देना है। उन्हें ये भी लग रहा था कि कोई ये न सोचे कि वह यह नहीं कर सकते इसलिए उन्होंने दिखाया कि वह कर सकते हैं। हम सोच रहे थे- वाह, ये शानदार है।
'घर छोड़ने का दर्द सालों से धर्मेंद्र के अंदर बसा था'
-वहीं फिल्म 'इक्कीस' के डायरेक्टर श्रीराम राघवन ने हाल ही में बताया कि कैसे धर्मेंद्र के पर्सनल अनुभव ने उनके रोल को आकार दिया था। फिल्ममेकर ने द हिंदू से बात करते हुए कहा- धर्मेंद्र के साथ कोई एक्टिंग नहीं थी। मेरा मतलब है,उनकी चाल, उनके चलने का तरीका, सब कुछ कैरेक्टर का हिस्सा था। वह कहानी से बहुत गहराई से जुड़े थे।
-डायरेक्ट ने आगे कहा- पंजाब में अपना घर छोड़ने का दर्द सालों से धर्मेंद्र के शरीर में बस गया था। घर वापस जाने का विचार एक बहुत ही पर्सनल अनुभव बन गया था। वह पूरी तरह से कैरेक्टर में डूब गए थे। उन्हें डायलॉग की अच्छी समझ थी और वह कम शब्दों में बात करने की अहमियत समझते थे।
क्या है फिल्म 'इक्कीस' की कहानी?
-श्रीराम राघवन की निर्देशित वॉर-ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान बसंतर की लड़ाई पर केंद्रित है। फिल्म का शीर्षक उस उम्र को दर्शाता है जिस उम्र में उन्होंने शहादत प्राप्त की थी।
-ये फिल्म गत 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। जहां अगस्त्य नंदा ने इक्कीस में सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाई है, वहीं सिमर भाटिया किरण के रूप में दिखाई दी हैं। ये फिल्म दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की मरणोपरांत फिल्म में उपस्थिति का प्रतीक है, और वह फिल्म में ब्रिगेडियर एमएल खेत्रपाल (सेवानिवृत्त), अरुण खेत्रपाल के पिता की भूमिका निभाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications