अधर में लटकी रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की 'ब्रह्मास्त्र 2', प्री-प्रोडक्शन भी पड़ा ठप्प, जानिए वजह
अयान मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म 'वॉर 2' में बिजी हैं। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। 'वॉर 2' उनके पहली फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म होगी। इस फिल्म के बाद वो अपनी 'ब्रह्मास्त्र' ट्रिलॉजी पर काम करने की प्लानिंग में थे। क्योंकि रणबीर भी अभी 'लव एंड वॉर' की शूटिंग में हैं। दोनों अपनी फिल्मों से फ्री होकर 'ब्रह्मास्त्र' पर काम करने वाले थे।
अब ऐसा नहीं होता नजर आ रहा है। 'ब्रह्मास्त्र' एक बार फिर से आगे बढ़ती नजर आ रही है। दरअसल, 'वॉर 2' के बाद अयान को यशराज फिल्म्स ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें यशराज ने फेमस फिल्म फ्रेंचाइज 'धूम' के नए पार्ट के लिए साइन किया है। इस फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में नजर आएंगे।

PeepingMoon.com की रिपोर्ट की माने तो अयान'वॉर 2' की रिलीज के बाद 'ब्रह्मास्त्र 2' पर प्री-प्रोडक्शन शुरू करने वाले थे। अब उन्होंने एक और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट मिल गया है। जिससे ट्रिलॉजी का दूसरा पार्ट एक बार फिर से रोक दिया गया है। अयान को रणबीर कपूर स्टारर यश राज फिल्म्स की 'धूम 4' के निर्देशन के लिए साइन किया गया है। आदित्य चोपड़ा ने उन्हें 'धूम 4' के निर्देशन की बागडोर सौंपी है। हालांकि अयान पहले बैक-टू-बैक बड़े एक्शन प्रोजेक्ट लेने में हिचकिचा रहे थे। लेकिन वे आदित्य और रणबीर को ना नहीं कह सके। 14 अगस्त को 'वॉर 2' की रिलीज के तुरंत बाद 'धूम 4' की तैयारियां शुरू कर देंगे।"
अयान का 'धूम 4' को प्राथमिकता देने का निर्णय 'ब्रह्मास्त्र 2' के बजट से जुड़ा हुआ है। ये ट्रिलॉजी फिल्म के राइट्स धर्मा प्रोडक्शंस के पास हैं। स्टूडियो कथित तौर पर मार्केट की स्थिति देखते हुए इस प्रोजेक्ट भारी भरकम बजट खर्च नहीं करना चाहता है। ब्रह्मास्त्र ट्रिलॉजी रणबीर और अयान दोनों के लिए एक जुनूनी प्रोजेक्ट है। लेकिन वे यह भी मानते हैं कि उनके इस एंबिशन को पूरा करने के लिए समय और भरपूर बजट चाहिए। बता दें, फिल्म के पहले पार्ट ने भी उतनी कमाई नहीं की थी, जैसा मेकर्स ने सोचा था। कई दर्शकों ने इस फिल्म को बुरा भला भी कहा था। ये भी फिल्म को लेट करने का कारण है।
रणबीर और अयान अब 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए 2027 में प्रोडक्शन शुरू करने का लक्ष्य रख रहे हैं। इसी के साथ 'ब्रह्मास्त्र 3' को भी शूट करने की योजना बना रहे हैं। ठीक उसी तरह जैसे नितेश तिवारी अपनी दो पार्ट वाली महाकाव्य 'रामायण' की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच, 'धूम 4' के अप्रैल 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। जिसका लक्ष्य साल के अंत तक इसे पूरा करना और 2027 में इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना है। जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन और आमिर खान जैसे एक्टर्स की बनाई हुई इस फ्रेंचाइज की लेगेसी को अब रणबीर आगे बढ़ाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications