'मुश्किल समय से गुजर रही हूं' तलाक के बीच धनश्री वर्मा का हुआ ऐसा हाल, उर्फी जावेद ने किया बड़ा खुलासा
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा के तलाक की अफवाहें 2022 से चल रही हैं। हाल ही में दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया और साथ में ली गई तस्वीरें भी डिलीट कर दी। इस मामले में 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' के पॉडकास्ट में उर्फी जावेद ने बात की।
उर्फी जावेद ने धनश्री और युजवेंद्र के तलाक पर रिएक्ट करते हुए कहा कि, जब भी किसी पुरुष खिलाड़ी से जुड़ा कोई विवाद होता है, तो उसमें महिलाओं को ही विलेन बना दिया जाता है। वहीं पॉडकास्ट की होस्ट करिश्मा मेहता ने धनश्री और चहल के मामले का जिक्र किया और बताया कि इस पूरे मामले में धनश्री को इंटरनेट पर काफी ट्रोल किया गया। उनकी पोस्ट्स पर भद्दे कमेंट्स किए गए।

उर्फी जावेद ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्होंने धनश्री के समर्थन में एक स्टोरी पोस्ट की थी, क्योंकि उन्हें लगा कि धनश्री के साथ नाइंसाफी हो रही है। इसके बाद धनश्री ने खुद उन्हें मैसेज कर धन्यवाद कहा और बताया कि वह इस समय एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं।
ये भी पढ़ें: Yuzvendra Dhanashree: चहल-धनश्री का तलाक अभी फाइनल नहीं हुआ! 60 करोड़ एलिमनी पर भी हो गया खुलासा
उर्फी ने पहले भी इस मुद्दे पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था, "जब भी कोई क्रिकेटर ब्रेकअप या तलाक लेता है, तो लोग हमेशा महिला को ही गलत ठहराते हैं। हमें नहीं पता कि असल में उनके बीच क्या हुआ, लेकिन फिर भी लोग महिलाओं को ही दोष देते हैं।" उर्फी ने हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक के मामले का भी जिक्र किया और कहा कि जब उनका तलाक हुआ, तो भी नताशा को ही निशाना बनाया गया।
उर्फी ने कहा, "हमारे दिमाग में क्रिकेटर हीरो होते हैं और हमें लगता है कि वे कभी कुछ गलत कर ही नहीं सकते। लेकिन क्या क्रिकेटर समझदार नहीं हैं? क्या वे खुद यह नहीं समझ सकते कि कोई लड़की सिर्फ उनके पैसे के लिए शादी कर रही है?"
पॉडकास्ट की होस्ट करिश्मा मेहता ने भी उर्फी जावेद की इस बात पर सहमति जताई और कहा कि अक्सर क्रिकेटरों की पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को उनके खराब प्रदर्शन का जिम्मेदार ठहराया जाता है। अनुष्का शर्मा को भी सोशल मीडिया पर तब ट्रोल किया जाता था, जब विराट कोहली का खेल खराब रहता था। इसी तरह, हार्दिक पांड्या और नताशा स्तांकोविक के तलाक में भी नताशा को ही सबसे ज्यादा आलोचना झेलनी पड़ी।
ये भी पढ़ें: Urfi Javed ने बीच में छोड़ा समय रैना का शो,कंटेस्टेंट्स ने की घटिया बातें, मिया खलीफा से हुई तुलना












Click it and Unblock the Notifications