Dhanashree: धनश्री जानबूझकर दिखा रहीं चहल को नीचा? घटिया हरकत कर बनाया क्रिकेटर को निशाना
Dhanashree Verma and Yuzvendra Chahal: धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के बीच शादी चार साल तक हे चल पाई और अंततः दोनों का तलाक होकर रिश्ता समाप्त हो गया। 20 मार्च को ही धनश्री और युजी चहल के बीच तलाक हुआ है। मुंबई की एक फैमिली कोर्ट में इन दोनों को तलाक की अनुमति मिल गई।
इस बीच धनश्री वर्मा का एक गाना रिलीज हुआ है, इसके बारे में चर्चा काफी ज्यादा है और उसे देखने के बाद चहल को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल गाने की कुछ लाइनें ऐसी हैं, जिससे लोगों ने चहल को दोषी मानकर उनको ट्रोल करने जैसा कदम उठाया है।

इस गाने में 'गैरों के बिस्तर पर अपनों का सोना देखा,' एक लाइन है, जो काफी वायरल है और इसे चहल से जोड़कर देखा जा रहा है लेकिन पता किसी को नहीं है कि क्या हुआ है। हालांकि धनश्री अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी में बार-बार यही गाना और इससे जुड़ी चीजों को शेयर कर रही हैं।
तलाक के अगले दिन जब उनको पेपराजी ने तलाक के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि गाना देखा आपने? अब ऐसा बोलकर धनश्री ने एक बार फिर से उन्हीं लाइनों की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इससे चहल की इमेज खराब हो रही है क्योंकि लोग उस गाने को चहल से जोड़कर देख रहे हैं और ऊपर से धनश्री भी किसी सवाल के जवाब में गाने का जिक्र कर चहल को नीचा दिखाने जैसा काम कर रही हैं।
Dhanashree की हो सकती है रणनीति
यह जानबूझकर किया जा रहा है, या गाना हिट कराने के लिए पीआर के तहत हो रहा है, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन तलाक से जुड़े सवाल पर गाने को आगे करना चहल के ऊपर साइलेंट अटैक करने जैसा ही है। चहल ने मामले पर कुछ नहीं कहा लेकिन अब धनश्री की हरकतों से लग रहा है कि वह चहल को अपराधी बनाना चाहती हैं। ऐसा नहीं होता, तो तलाक के सवाल पर जवाब गाने से नहीं देतीं। वह नो कमेंट्स कहकर भी मामला छोड़ सकती थीं।
Dhanashree को किया जा रहा ट्रोल
उधर धनश्री की एलिमनी को लेकर भी लोगों ने ट्रोल किया है। चहल के फैन्स ने कहा कि लगभग 5 करोड़ रुपये हासिल करना तो एक अच्छा बिजनेस जैसा हो गया। शादी करो, तलाक लेकर पैसे लो और चले जाओ। धनश्री को एलिमनी की रकम के कारण आलोचना का सामना करना पड़ा है। कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने की बात कही और जल्दी मामला निपटाने का आग्रह हाईकोर्ट में किया लेकिन एलिमनी की भारी रकम के बारे में किसी को खबर नहीं होने दी। यह तो बाद में बार एंड बेंच की रिपोर्ट से साफ़ हुआ कि धनश्री आपसी सहमति वाले तलाक में भी रकम का एक पैसा नहीं छोड़ने वाली हैं। एक कहावत भी है कि बाप बड़ा ना भैया, सबसे बड़ा रुपया।












Click it and Unblock the Notifications