धनश्री ने युजवेंद्र चहल के साथ नहीं किए पुराने फोटो रीस्टोर, सच्चाई से हटा पर्दा तो खुला बड़ा राज
Dhanashree Verma: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी धनश्री वर्मा, दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे थे। तब से दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें, मज़ेदार वीडियो और डांस रील्स शेयर करते रहे हैं। हाल ही में खबरें आई थीं कि धनश्री ने पहले अपनी और चहल की तस्वीरें हटा दी थीं और अब दोबारा उन्हें अनआर्काइव किया है।
क्या सच में धनश्री ने तस्वीरें हटाई थीं?
2025 की शुरुआत से ही युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं कि उनके रिश्ते में खटास आ गई है। कुछ रिपोर्ट्स में यहां तक दावा किया गया कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं। जनवरी 2025 में खबरें आईं कि इस कपल ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। कहा गया कि चहल ने अपनी और धनश्री की सभी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं, जबकि धनश्री ने ऐसा नहीं किया।

अब जब युजवेंद्र चहल चैंपियन्स ट्रॉफी के दौरान आरजे महविश के साथ स्टेडियम में नजर आए तो दोनों के डेटिंग की चर्चा होने लगी। जिसके बाद खबर आई कि धनश्री ने युजवेंद्र संग अपनी पुरानी तस्वीरें फिर से अनआर्काइव की हैं। लेकिन जब धनश्री के इंस्टाग्राम अकाउंट को देखा गया, तो पाया गया कि उनकी पुरानी तस्वीरें पहले से ही मौजूद थी।
ये भी पढ़ें: Dhanashree Verma को युजवेंद्र चहल ने दी बद्दुआ? सुरेश रैना का मिला सपोर्ट, आखिर युजी ने क्या कहा
तस्वीरों पर पुराने कमेंट्स से सामने आई सच्चाई
धनश्री ने अपनी शादी की तस्वीरें जो 219 हफ्ते पहले पोस्ट की गई थीं, अभी भी उनके प्रोफाइल पर मौजूद हैं। इन तस्वीरों पर कई हफ्तों पुराने कमेंट्स भी देखे गए। इसका मतलब यह हुआ कि उन्होंने तस्वीरें कभी हटाई ही नहीं थीं, क्योंकि अगर ऐसा होता, तो उन पर पुराने कमेंट्स नहीं नजर आते।
इसी तरह, हाल ही में वायरल हुई एक तस्वीर में धनश्री ने चहल के लिए प्यार जताया और उन्हें "ग्रेटेस्ट स्पिनर और विनर" कहा। इस पोस्ट पर कुछ कमेंट्स दो हफ्ते पहले के हैं, तो कुछ घंटे पहले के। अगर तस्वीरें हटाई गई होती, तो फैंस कुछ दिन पहले उन पर कमेंट्स कैसे कर पाते? धनश्री की कई अन्य तस्वीरों और वीडियो पर भी पुराने कमेंट्स देखे गए। इससे यह साफ होता है कि यह दावा गलत है कि उन्होंने पहले पोस्ट हटाई और फिर अब उन्हें दोबारा अनआर्काइव किया।
क्या चहल और धनश्री का तलाक हो रहा है?
फिलहाल, न तो युजवेंद्र चहल और न ही धनश्री वर्मा ने अपने तलाक की पुष्टि की है। जब तक दोनों खुद इस बारे में कोई बयान नहीं देते, तब तक इन खबरों को सिर्फ अफवाह माना जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: Dhanashree: क्या थी चहल की बड़ी गलती जो हुआ धनश्री से तलाक? पहली बार सामने आया हैरान करने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications