Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच कुछ ऐसे नजर आईं धनश्री वर्मा, कहा- बस करो अब

Dhanashree Verma: फेमस कोरियोग्राफर, डांसर और डेंटिस्ट धनश्री वर्मा और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल अपनी शादी को लेकर चल रही अफवाहों के बीच सुर्खियों में छाए हुए हैं। दिसंबर 2020 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते में चल रही खटास के बारे में कुछ इशारे किए हैं।

धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के तलाक की खबर
इन इशारों के बाद से धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल अटकलों का विषय बने हुए हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इन अफवाहों की पुष्टि या खंडन नहीं किया है, लेकिन दोनों के तलाक की खबरें लगातार सामने आ रही हैं।

Dhanashree Verma

धनश्री वर्मा को पहली बार मुंबई में देखा गया

तलाक की खबरों के बीच धनश्री वर्मा को पहली बार मुंबई में देखा गया। गत 14 जनवरी 2024 को कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया सेंसेशन धनश्री को पैपराजी ने मुंबई के अंधेरी इलाके में स्पाॉट किया। सफेद शॉर्ट जैकेट और काले धूप के चश्मे के साथ एक काली रंग की बॉडीकॉन स्कर्ट पहने, धनश्री ने कार से बाहर निकलते समय पैपराजी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

धनश्री वर्मा ने पैपराजी से कहा- बस ना

वहीं कुछ फोटोज क्लिक करवाने के बाद धनश्री वर्मा ने पैपराजी से कहा- बस ना। बस करो अब। वहीं पैपराजी ने भी तुरंत उनके अनुरोध का सम्मान किया और रिकॉर्डिंग बंद कर दी। तलाक की खबरों के बाद से धनश्री जहां लोगों के बीच कम ही नजर आईं, वहीं युजवेंद्र चहल हाल ही में बिग बॉस 18 के सेट पर दिखाई दिए थे। क्रिकेटर ने श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के साथ शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

बिग बॉस 18 के सेट पर नजर आए थे युजवेंद्र चहल

पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व करने वाले युजवेंद्र चहल, शशांक सिंह और श्रेयस अय्यर ने बिग बॉस 18 के होस्ट सलमान खान और घरवालों के साथ जमकर मस्ती की। एपिसोड के दौरान श्रेयस अय्यर को आधिकारिक तौर पर पंजाब किंग्स का कप्तान घोषित किया गया।

डांस वीडियोज के लिए मशहूर हैं धनश्री वर्मा

अपने शानदार डांस वीडियोज के लिए मशहूर धनश्री वर्मा ने पिछले कुछ सालों में काफी लोकप्रियता हासिल की है। झलक दिखला जा 11 की कंटेस्टेंट रह चुकीं डेंटिस्ट धनश्री वर्मा अब एक फेमस कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बन चुकी हैं। यूट्यूब पर 2.79 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 6.2 मिलियन फॉलोअर्स के साथ, वह अपने डांस कंटेंट से लोगों का दिल जीतती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+