टीवी की 'गोपी बहू' बनीं मां, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, शादी के 2 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान

Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी और उनके पति शानवाज शेख माता-पिता बन गए। देवोलीना ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। कपल ने माता-पिता बनने की खुशी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है। फैंस अब कपल को बधाई दे रहे हैं।

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने इंस्टाग्राम पर मां बनने की खुशी शेयर की है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा, "नमस्ते दुनिया! हमारा छोटा सा एंजल बॉय आ गया है... 18/12/2024" बेटे के जन्म के बाद देवोलीना की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। हालांकि एक्ट्रेस ने अब तक नन्हे मेहमान की झलक साझा नहीं की।

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना का पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और टीवी की गोपी बहू को तमाम बड़े सितारे उन्हें मां बनने की बधाई दे रहे हैं। पारस छाबड़ा ने कमेंट कर लिखा, "बधाई हो।" वहीं राजीव अदातिया ने कहा, "बहत-बहुत बधाई।" अर्शी सिंह ने भी कमेंट कर कपल को माता-पिता बनने की शुभकामनाएं दी।

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्जी ने तीन साल पहले शानवाज शेख से शादी की थी। कपल की कोर्ट मैरिज हुई थी। शादी के बाद, उन्होंने टीवी शो "छठी मइय्या की बिटिया" पर काम करना शुरू किया था। हालांकि, प्रेग्नेंसी के कारण एक्ट्रेस को शो छोड़ना पड़ गया। देवोलीना की जगह स्नेहा वाघ को कास्ट किया गया था।

देवोलीना लगातार सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी शेयर करती थीं। आईएएनएस को दिए एक इंटरव्यू में देवोलीना ने काम और प्रेगनेंसी को संतुलित करने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा, "मैं प्रेग्नेंट हूं, लेकिन मैंने शूटिंग जारी रखी ताकि मेरे दर्शक मुझे स्क्रीन पर देख सकें और मैं उन्हें एंटरटेन कर सकूं। हालांकि, मुझे सेट पर बहुत सावधान रहना पड़ता है, खासकर सीढ़ियाँ चढ़ते वक्त। मुझे अक्सर मदद की जरूरत होती है क्योंकि काम करते हुए, अपनी देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है।"

ये भी पढ़ें: Devoleena Bhattacharjee: टीवी पर वापस लौटेगी 'गोपी बहू', इस पॉपुलर सीरियल में हुई देवोलीना की एंट्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+