Devoleena Bhattacharjee: टीवी पर वापस लौटेगी 'गोपी बहू', इस पॉपुलर सीरियल में हुई देवोलीना की एंट्री

टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी लंबे समय से टीवी से गायब हैं। लेकिन अब जल्द ही सबकी फेवरेट गोपी बहू की वापसी होने वाली है।

Devoleena Bhattacharjee: टीवी शो 'साथ निभाना साथियां' की गोपी बहू यानि देवोलीना भट्टाचार्जी अपने किरदार से घर-घर फेमस हुईं। उन्हें इसके लिए फैंस का खूब प्यार मिला। जिसके बाद उनकी एंट्री बिग-बॉस के सीजन 13 में हुई। लेकिन उनको बैक इंजरी की वजह से शो से बाहर होना पड़ा। इसके बाद से वह लगातार कई टीवी शोज में अपनी गेस्ट अपीरिएंस दे चुकी हैं। लेकिन अब जल्द ही वह स्क्रीन पर वापसी करने वाली हैं।

जानकारी के मुताबिक, देवोलीना भट्टाचार्जी अपने 10 साल के लीप के बाद टीवी शो 'दिल दियां गल्लां' का हिस्सा बनने वाली हैं। इस सीरियल में वह म्यूजिक टीजर दिशा का किरदार निभाएंगी। जो कि अपने पास्ट लाइफ से काफी परेशान होती है। इसके साथ ही देवोलीना इस सीरियल में दिशा बनकर एक तलाकशुदा मां का रोल प्ले करेंगी। ये उनके करियर में पहला कुछ अलग तरह का किरदार होगा। शो में कई तरह के ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

Devoleena Bhattacharjee

देवोलीना का क्या है रोल?
शो में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए देवोलीना ने ईटाइम्स से बातचीत करते हुए कहा- 'मैं इस दिल छू लेने वाले शो का हिस्सा बनकर काफी एक्साइटेड हूं। कहानी एक नया मोड़ ले रही है लेकिन मुझे लगता है कि दिल दियां गल्लां का सार वही रहेगा। उन्होंने आगे बताया कि शो में दिशा का किरदार काफी रोमांचित है उसकी लाइफ की कई अलग-अलग लेयर सामने आएगी। दर्शकों के लिए ये देखना काफी एंटरटेनिंग रहेगा।

क्या है शो की पूरी कहानी?
आपको बता दें कि, शो में आलिया का परिचय कराया गया है जो अमृता और वीर की बेटी है। आलिया को जन्म देते वक्त अमृता की मौत हो जाती है। इससे वीर बच्चे से अलग हो जाता है। वह अपने पिता के प्यार के लिए तरसती रहती है क्योंकि उसके पिता वीर को छोड़कर घर के सभी लोग उससे प्यार करते हैं। तभी वीर के जीवन में दीशा की एंट्री होती है। बस इसके बाद से कहानी में कई तरह के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। अब देखना होगा कि देवोलीना की स्क्रीन पर वापसी फैंस को कितनी पसंद आने वाली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+