Deva BO Collection: वीकेंड में ही देवा का हुआ डब्बा बंद, शाहिद कपूर की फ्लॉप लिस्ट में एक और नाम होगा शामिल!
Deva Box Office Collection Day 3: शाहिद कपूर की देवा सिनेमाघरों में 31 जनवरी को रिलीज हुई। मेकर्स ने इस फिल्म का बज भी खूब बना था। शाहिद के नए अवतार के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड थे। देवा को एडवांस बुकिंग में भी दर्शकों का खूब प्यार मिला था। लेकिन ओपनिंग डे पर इस फिल्म ने धीमी शुरुआत की थी। जबकि मेकर्स को उम्मीद अच्छी कमाई की थी। अब फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है।
ट्रैक वेबसाइट सैकनिल्क की माने तो फिल्म ने रविवार के दिन 7.15 करोड़, शनिवार 6.4 करोड़ और ओपनिंग डे पर 5.5 करोड़ रुपए की कमाई की। इस लिहाज से फिल्म का कुल कलेक्शन 19.05 करोड़ रुपए हो गया है। तीसरे दिन इस फिल्म की कमाई उछाल देखने को मिली, लेकिन वो काफी मामूली रही।

फिल्म की ऑक्यूपेंसी की बात करें तो इवनिंग शोज में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे। रविवार के दिन कुल 15.34% ऑक्यूपेंसी रही। हालांकि देवा को लेकर सोशल मीडिया पर जिस तरह का बज बना हुआ था, उस हिसाब से ये कमाई काफी कम है। ट्रेड पंडितों को भी उम्मीद थी कि वीकेंड कलेक्शन में फिल्म की स्थिति मजबूत होगी। लेकिन ऐसा हुआ। देवा एक फुल फ्लेज्ड एक्शन फिल्म है, जिसे रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। पूरे प्रमोशन के दौरान इसे मेकर्स और शाहिद ने मुंबई पुलिस का रीमेक मानने से इंकार किया है। लेकिन जब आप फिल्म देखते हैं तो उनका दावा निराधर दिखता है। इसमें रोशन ने बस क्लाइमैक्स बदला है। बाकी इसका पूरा फ्लेवर और कलेवर वही मुंबई पुलिस वाला है। शाहिद का एग्रेशन भी कबीर सिंह जैसे दिखता है। हालांकि उन्होंने इस बात को नकारा है कि कबीर सिंह और देव आंब्रे के किरदार में किसी भी प्रकार की कोई समानता है।
देवा में शाहिद कपूर के अलावा पूजा हेगडे, प्रवेश राणा, कुब्रा सैत और पवैल गुलाटी अहम रोल में हैं। इस फिल्म से रोशन एंड्रयूज ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इसके पहले वो मलयालम इंडस्ट्री में काम करते रहे हैं। वहां उन्होंने एक से एक हिट फिल्में दी हैं। मुंबई पुलिस भी इन्होंने ही डायरेक्ट की थी। इसमे पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में थे। मलयालम में ये हिट थी।












Click it and Unblock the Notifications