Delhi crime 2 : अपने स्क्वॉड संग फिर लौट रही हैं वर्तिका चतुर्वेदी, एक और रहस्य से उठाएंगी पर्दा

लोकप्रिय शो दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। नए सीजन में पुलिस अधिकारी डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी एक बार फिर लौट रही हैं।

मुंबई, 16 जुलाई: क्राइम थ्रिलर जॉनर में लोकप्रिय सीरीज दिल्ली क्राइम के नेक्स्ट पार्ट का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लीड रोल में किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस वर्तिका चतुर्वेदी ने सीरीज को लेकर पोस्ट किया है। इस लोकप्रिय शो का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है। नए सीजन में पुलिस अधिकारी डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी एक बार फिर लौट रही हैं। नए सीजन में पुलिस अधिकारी बनीं वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी विश्वसनीय टीम भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेता सीरीज, दिल्ली क्राइम के दूसरे एपिसोड में लौट रही हैं। इस सीजन में वर्तिका कुछ महत्वपूर्ण केस सुलझाती हुई दिखाई देंगी।

Vartika

शेफाली शाह ने किया पोस्ट
सीरीज में वर्तिका चतुर्वेदी का दमदार किरदार निभाने वालीं शेफाली शाह ने अपने इंस्टाग्राम में फिल्म का पोस्टर भी शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में उन्होंने लिखा है, वर्तिका और उनका स्क्वाड एक और केस लेकर आ रहा है। एक्ट्रेस की इस पोस्ट ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। यूजर्स उनके पोस्ट पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अहम केस सुलझाएंगी वर्तिका
बताते चलें कि नए सीजन में पुलिस अधिकारी बनीं वर्तिका चतुर्वेदी और उनकी विश्वसनीय टीम भारत की एकमात्र अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार विजेता सीरीज, दिल्ली क्राइम के दूसरे एपिसोड में लौट रही हैं। इस सीजन में वर्तिका कुछ महत्वपूर्ण केस सुलझाती हुई दिखाई देंगी।

ये किरदार आएंगे नजर
गौरतलब है कि ये सीजन भी पहले सीजन की तरह ही सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस सीजन में शेफाली शाह, रसिका दुग्गल, राजेश तैलंग, आदिल हुसैन, अनुराग अरोड़ा, यशस्विनी दयामा, सिद्धार्थ भारद्वाज, गोपाल दत्त, डेन्जिल स्मिथ, तिलोत्तमा शोम, जतिन गोस्वामी, व्योम यादव और अंकित शर्मा जैसे सितारे अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

शेफाली शाह ने बटोरी सुर्खियां
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज दिल्ली क्राइम से सुर्खियां बटोरने वाली शेफाली शाह खूब चर्चा में रही थीं। वेब सीरीज दिल्ली क्राइम में शेफाली शाह ने डीएसपी वर्तिका चुतुर्वेदी का किरदार निभाया था। दिल्ली क्राइम वेब सीरीज को International Emmy Awards 2020 के खिताब से सम्मानित किया गया है, जिसके बाद एक बार फिर से शेफाली शाह चर्चा में आ गईं। शेफाली शाह बॉलीवुड फिल्मों और टीवी की जानी मानी अभिनेत्री हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+