Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राज कुंद्रा के साथ शिल्पा की भी बढ़ी मुश्किलें, लाखों की ठगी का लगा आरोप, कोर्ट पहुंचा केस

राज कुंद्रा के साथ शिल्पा की भी बढ़ी मुश्किलें, लाखों की ठगी का आरोप लगा कोर्ट पहुंचा कारोबारी

नई दिल्ली, 2 सितंबर: बिजनसमैन राज कुंद्रा एक महीने से ज्यादा समय से अश्लील फिल्में बनाने और बेचने के आरोप में जेल में हैं। अब उनकी पत्नी एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी पर भी आरोप लगे हैं। दिल्ली के एक बिजनेसमैन ने राजकुंद्रा, शिल्पा शेट्टी और इनके साथ काम करने वाले कुछ और लोगों पर आरोप लगाया है कि इन्होंने उसके साथ लाखों का फ्रॉड किया है। इसको लेकर उसने कोर्ट का रुख किया है।

रोहिणी कोर्ट में लगाई है अर्जी

रोहिणी कोर्ट में लगाई है अर्जी

दिल्ली के रहने वाले विशाल गोयल नाम के कारोबारी ने बिजसनमैन ने बुधवार को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शिल्पा शेट्टी,राज कुंद्रा और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। गोयल ने कहा है कि उसके साथ इन लोगों ने धोखाधड़ी करके लाखों रुपए की ठगी की है। शिकायतकर्ता ने कोर्ट से आग्रह किया है कि अदालत इस मामले में पुलिस को धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे। उसका कहना है कि रोहिणी थाने में रिपोर्ट नहीं लिखे जाने पर उसने जब शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई तो उसने कोर्ट का रुख किया। अदालत नौ नवंबर को इस पर अगली सुनवाई करेगा।

2018 का है मामला

2018 का है मामला

विशाल गोयल ने अपनी अर्जी में कहा है कि 2018 में राज और शिल्पा ने मुंबई की एक कंपनी में उनसे 41,33,782 रुपए का इन्वेस्टमेंट करवाया और इस रकम का अवैध कामों में इस्तेमाल किया गया। इन्वेस्ट करने के बावजूद उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला और उनका सारा पैसा रख लिया गया।

लुभावने ऑफर देकर कराया इन्वेस्ट

लुभावने ऑफर देकर कराया इन्वेस्ट

विशाल गोयल का कहना है कि राज कुंद्रा और उनके साथियों ने भारी भरकम रिटर्न का झांसा देते हुए अपनी कंपनी में इन्वेस्ट कराया था। हाल में पता चला कि ये कंपनी मोबाइल ऐप से अश्लील फिल्में बनाने का धंधा कर रही थी। जिसकी जानकारी उनको पहले नहीं दी गई। ऐसे में मेरे साथ फ्रॉड हुआ है और मेरे पैसे का गलत इस्तेमाल हुआ है। गोयल ने अब मामले में कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+