मां बनते ही दीपिका पादुकोण की जिंदगी में हुए बड़े बदलाव, बताया कैसा है बेबी गर्ल का रूटीन

Deepika Padukone First Child: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 8 सितंबर, 2024 को अपने पति रणवीर सिंह के साथ अपने प्यारी सी बच्ची का स्वागत किया। एक्ट्रेस फिलहाल अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं।

बेबी गर्ल के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ये गुड न्यूज शेयर की थी। हालांकि कपल ने अपनी बेटी की तस्वीर अब तक साझा नहीं की है। कपल ने फिलहाल बाकी सितारों की तरह बेटी को मीडिया से दूर रखने का फैसला किया है। इस बीच दीपिका ने बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में क्या बड़े बदलाव आए।

Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद फिल्मों से कुछ समय के लिए दूरी बना ली। वह फिलहाल अपनी बेटी की परवरिश करने में बिजी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद एक्ट्रेस की जिंदगी में क्या कुछ बदलाव आए हैं।

बता दें कि, दीपिका पादुकोण ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एक महिला तेज स्पीड से बेड से उठती है और खाने की तरफ देखते हुए नखरे करती है। वह सिर हिलाकर उसे खाने की एक्टिंग करती है और फिर सो जाती है। वीडियो में दिखाया गया कि अगर कोई एडल्ट छोटे बच्चों की तरह खाना खाने में इस तरह नखरे करे तो फिर ये कैसा होगा।

जब से दीपिका ने बेटी को जन्म दिया है तो उन्होंने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने फिर से वापसी कर ली है। फिलहाल फैंस को इंतजार है कि एक्ट्रेस कब अपनी लाडली की झलक साझा करेंगी। हालांकि इसके लिए अभी फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा।

दीपिका और रणवीर को पपराज़ी ने तब देखा जब वे अपने बच्चे को अस्पताल से घर ले गए। इस जोड़े को अपनी कार में अपने नन्हे-मुन्नों को निहारते देखा गया। 15 सितंबर को अस्पताल को कपल अस्पताल से घर लौटे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही अपनी अगली फिल्म सिंघम अगेन में नजर आएंगी। जो कि 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+