रणवीर-दीपिका के फैंस को नहीं भाया नन्ही 'दुआ' का नाम, फैंस ने पूछा-'हिंदू नाम नहीं था क्या?'

Deepika Padukone Trolled: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी के 6 साल बाद अपनी लाडली का स्वागत किया था। सितंबर के बाद कपल ने पहली बार अपनी बेटी का नाम रिवील किया। जिसके बाद कुछ फैंस ने अपनी खुशी जाहिर की तो कुछ लोगों ने कपल को जमकर ट्रोल किया।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की इस साल की दिवाली बेहद खास थी। कपल ने अपनी नन्ही परी के साथ त्योहार सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर कपल ने अपनी लाडली का नाम रिवील किया। दोनों ने अपनी बेटी का नाम 'दुआ पदुकोण सिंह' रखा है। हलांकि सोशल मीडिया पर फैंस इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

Deepika Padukone

सोशल मीडिया पर एक वक्त था जब करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर के मुस्लिम नाम को लेकर बवाल मचा है। अब कुछ ऐसा ही दीपिका और रणवीर के बेटी दुआ के नाम को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया। कुछ लोगों को ये नाम पसंद नहीं आया। ऐसे में एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'प्रार्थना भी तो रख सकते थे. मुस्लिम नाम क्यों?' एक ने लिखा, 'ये बहुत ही बेकार नाम है।'

इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, मुस्लिम नाम ही क्यों रखा गया क्या प्रार्थना नहीं रख सकते थे। अन्य यूजर ने लिखा, 'बॉलीवुड जानकर हिंदू लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करते हैं।' एक ने लिखा, 'दीपिका आपको इसके अलावा और कोई हिंदू नाम नहीं मिला?' इस तरह से लोग कमेंट कर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

हालांकि कुछ अन्य फैंस ने कपल का सपोर्ट किया कि ये उनकी मर्जी है वह अपनी बेटी का नाम कुछ भी रख सकते हैं। बता दें कि, दीपिका और रणवीर की शादी साल 2018 में हुई थी। कपल ने शादी के 6 साल बाद 2024 की शुरुआत में प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। लेकिन एक्ट्रेस को उनके बेबी बंप के लिए काफी ट्रोल भी किया गया। बेटी को जन्म देने के बाद अब तक कपल ने उसकी झलक साझा नहीं की है।

ये भी पढ़ें: Deepika Padukone ने बेटी के जन्म के बाद खरीदा करोड़ों का नया आलीशान घर, कितनी है नए फ्लैट की कीमत?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+