'मैं रणबीर कपूर को कंडोम देना चाहती हूं', दीपिका पादुकोण ने सरेआम कही थी ऐसी बात और फिर जो हुआ
Ranbir Kapoor and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणबीर कपूर के रिलेशन को लेकर कई तरह का बातें सामने आई थीं। कहा जाता है कि रणबीर कपूर से रिश्ता टूटने के बाद दीपिका पादुकोण लंबे समय तक डिप्रेशन का शिकार हो गई थीं।
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता
हालांकि बाद में दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से शादी कर ली है और हाल ही में उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। वहीं रणबीर कपूर ने भी आलिया भट्ट से शादी कर ली है और उनकी भी एक प्यारी सी बेटी राहा कपूर है जिसके साथ रणबीर समय बिताते नजर आते हैं।

रणबीर कपूर का 41वां जन्मदिन
आपको बता दें कि रणबीर कपूर आज यानी 28 सितंबर 2024 को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि कैसे रणबीर कपूर के साथ दीपिका पादुकोण का रिश्ता खराब हो गया था और बाद में एक्ट्रेस डिप्रेशन से भी जूझने लगी थीं।
रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी
रणबीर कपूर के साथ-साथ दीपिका पादुकोण का रिश्ता काफी लंबा चला था। कहा जाता है कि दीपिका इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस भी थीं। दोनों की लव स्टोरी इंडस्ट्री में फेमस हो गई थी। रणबीर और दीपिका को फिल्म 'बचना ए हसीनो' में साथ काम करने के दौरान प्यार हुआ था। ये फिल्म साल 2008 में िरलीज हुई थी। धीरे-धीरे उनका प्यार परवान चढ़ने लगा और वो बॉलीवुड के क्यूट कपल बन गए।
ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में चली गई थीं दीपिका पादुकोण
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के लिए अपनी गर्दन के पीछे एक टैटू भी बनवाया था। तब उन्हें इस बात का पता नहीं था कि आने वाले वक्त में रणबीर कपूर के साथ उनका रिश्ता खत्म हो जाएगा। 2 साल तक रिलेशनशिप चलने के बाद आखिरकार उनका ब्रेकअप हो गया था। ब्रेकअप के बाद दीपिका बुरी तरह टूट गई थीं। वह डिप्रेशन में चली गई थीं, जिसका जिक्र एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में किया था।
रणबीर कपूर पर चीट करने का आरोप लगा था
वहीं 2010 में दिए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर पर चीट करने का आरोप लगाया था, जिसे एक्टर ने बाद में स्वीकार भी कर लिया था। उसी साल दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के चेट शो 'कॉफी विद करण' में रणबीर कपूर का मजाक उड़ाते हुए कुछ ऐसा कहा था जिससे रणबीर के पैरेंट्स यानी नीतू कपूर और ऋषि कपूर बुरी तरह से भड़क गए थे।
'रणबीर को कंडोम गिफ्ट करना चाहूंगी'
दीपिका पादुकोण के साथ इस चैट शो में सोनम कपूर भी शामिल हुई थीं। बातचीत के दौरान जब करण जौहर ने दीपिका पादुकोण से पूछा था कि वह रणबीर कपूर को क्या गिफ्ट करना चाहेंगी तो ऐक्ट्रेस ने हंसते हुए कंडोम की बात कही थी। दीपिका पादुकोण ने कहा था- मैं रणबीर को कंडोम का एक पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगी क्योंकि वह उनका काफी इस्तेमाल करते हैं।
कैटरीना के लिए रणबीर ने दिया था धोखा
दीपिका पादुकोण ने आगे कहा था- मैं चाहूंगी कि रणबीर कपूर कंडोम ब्रैंड का एंडोर्समेंट करें। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को कैटरीना कैफ के लिए धोखा दिया था। दीपिका से ब्रेकअप के कुछ वक्त बाद ही रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को डेट करने लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications