टाइम्स मैगजीन के कवर पेज पर नजर आईं दीपिका पादुकोण, कहा- राजनीतिक विरोध की फिक्र मैं नहीं करती

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण टाइम्स मैगजीन के कवर पर, बेज रंग का ओवरसाइज सूट पहने और बिना जूते पहने नजर आ रही हैं।

deepika padukone

Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दीपिका पादुकोण इस समय टाइम्स मैगजीन के कवर पेज पर प्रदर्शित होने वाली 'ग्लोबल स्टार' बन गई हैं। उन्हें अपने काम से 'दुनिया को बॉलीवुड में लाने' का श्रेय दिया जा रहा है। आपको बता दें कि साल 2018 में, दीपिका पादुकोण का नाम टाइम्स मैगजीन द्वारा अपनी 100 सबसे प्रभावशाली सूची में सम्मानित किए गए 100 लोगों में शामिल था।

टाइम्स मैगजीन के कवर पेज पर दीपिका पादुकोण
हाल ही में दीपिका पादुकोण को कहा गया था कि वह दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश की सबसे फेमस एक्ट्रेस हैं। फिलहाल दीपिका पादुकोण टाइम्स मैगजीन के कवर पर, बेज रंग का ओवरसाइज सूट पहने और बिना जूते पहने नजर आ रही हैं। वहीं एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने उनके खिलाफ लगातार राजनीतिक प्रतिक्रिया दिए जाने के बारे में खुलकर बात की। दीपिका पादुकोण ने कहा- मुझे नहीं पता कि मुझे इसके बारे में कुछ महसूस करना चाहिए या नहीं। लेकिन सच तो ये है कि मुझे इसके बारे में कुछ भी महसूस नहीं होता है।

दीपिका पादुकोण का हुआ था विरोध
आपको बता दें कि इससे पहले दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पद्मावत' का करणी सेना ने जमकर विरोध किया था। वहीं फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के दौरान भी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के बाहर भीड ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इसके बाद फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशर्म रंग' में उनकी 'भगवा बिकनी' को लेकर ऑनलाइन काफी चर्चा और बहस हुई थी। साथ ही फिल्म को बॉयकॉट करने के लिए भी कहा जा रहा था।

ऑस्कर को लेकर दीपिका पादुकोण की राय
दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर अवॉर्ड सेरेमनी में भारत के हालिया प्रदर्शन के बारे में भी बात की। इस सेरेमनी में वह एक प्रेजेंटर के रूप में शामिल हुई थीं। आपको बता दें कि तेलुगू फिल्म 'आरआरआर' के 'नाटू-नाटू' गाने ने ऑस्कर अवॉर्ड जीता था। वहीं गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने भी अवॉर्ड जीता था। हालांकि दीपिका का मानना है कि हमें इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए। दीपिका पादुकोण ने आगे कहा- लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें सिर्फ एक गीत के लिए एक ऑस्कर और एक शॉर्ट फिल्म के लिए एक ऑस्कर से खुश होना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि हम इसे एक अवसर की शुरुआत के रूप में देख सकते हैं।

दीपिका पादुकोण के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
दीपिका पादुकोण जल्द ही पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में साउथ के फेमस एक्टर प्रभास के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन भी दिखाई देंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ सिद्धार्थ आनंद की अपकमिंग एक्शन थ्रिलर फिल्म 'फाइटर' में भी नजर आएंगी। ये फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबेरॉय भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+