Deepika Padukone ने दिया बेटी को जन्म, जानिए एक्ट्रेस के ससुरालवालों को, जिनका पाकिस्तान से भी है गहरा नाता

Deepika Padukone Blessed Baby Girl: आज बॉलीवुड की 'मस्तानी गर्ल' यानी कि दीपिका पादुकोण ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है। मालूम हो कि ये दीपिका और एक्टर रणवीर सिंह की पहली संतान है।

इस खबर के सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर बधाई देने की हो़ड़ मच गई है।मालूम हो कि दीपिका 7 सितंबर को अस्पताल में भर्ती हुई थी लेकिन खुशखबरी 8 सितंबर यानी कि आज आई है।

Deepika Padukone

आपको बता दें कि दीपिका और रणवीर सिंह ने साल 2019 में 5 साल की डेट के बाद प्रेमविवाह किया था। दीपिका पादुकोण एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से हैं जबकि रणवीर सिंह भी एक संभ्रांत परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

इसलिए यहां आपको बताते हैं कि दीपिका पादुकोण का ससुराल कैसा है?

एक्टर रणवीर सिंह सिंधी परिवार से आते हैं, उनके पिता जगजीत भावनानी रियल स्टेट के बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं। एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता रणवीर सिंह की मां अंजू की चचेरी बहन हैं, इस हिसाब से सुनीता कपूर एक्टर की मौसी और सोनम कपूर उनकी मौसेरी बहन है।

रणवीर का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है

6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भावनानी है। एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें लगता था कि भावनानी सरनेम काफी बड़ा है इसलिए उन्होंने अपने नाम के आगे से उसे हटा दिया।

रणवीर सिंह का पाकिस्तान से रिश्ता...

मालूम हो कि रणवीर सिंह का पाकिस्तान से भी रिश्ता है, Wikipedia के मुताबिक इनके दादा-दादी देश के विभाजन के वक्त कराची से बॉम्बे आ गए थे और फिर यहीं बस गए। रणवीर की दादी का नाम चांद बर्क था, जो कि एक करेक्टर आर्टिस्ट थीं।

रणवीर सिंह की बड़ी बहन का नाम रितिका भावनानी है

वो राजनयिक और लेखक सैमुअल मार्टिन बर्क की बहन थीं, जो स्वतंत्रता के बाद पाकिस्तान में सक्रिय थे। रणवीर सिंह की एक बड़ी बहन है, जिनका नाम रितिका भावनानी है, जो कि रणवीर के काफी करीब हैं।

रणवीर सिंह ने फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था

इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन यूएसए से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल करने के बाद रणवीर सिंह ने साल 2010 में अनुष्का शर्मा के अपोजिट फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से डेब्यू किया था, जिसके लिए इन्हें Best Male Debut फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था।

बॉलीवुड के एनर्जटिक एक्टर्स में से एक हैं रणवीर सिंह

बहुत सारी हिट फिल्में देने वाले रणवीर सिंह की गिनती बॉलीवुड के एनर्जटिक एक्टर्स में होती है। उन्हें अब तक 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।

ये पुरस्कार निम्नलिखित हैं...

  • बेस्ट नवोदित कलाकार ( मेल) बैंड बाजा बारात (2010)
  • बाजीराव मस्तानी (2016),गली बॉय (2019) और 83 (2021) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेताय़
  • पद्मावत (2018) के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Critics)

https://hindi.oneindia.com/photo-gallery/singer-asha-bhosle-celebrated-91-birthday-know-her-love-life-story-full-in-hindi-oi119545.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+