'कॉफी विद करण 8' में 90 लाख का नेकलेस पहनकर पहुंची थीं दीपिका पादुकोण, ड्रेस की कीमत सुन पकड़ लेंगे माथा
Deepika Padukone Dress and Necklace Price: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण 8 शुरू हो चुका है। शो शुरू होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस शो के पहले एपिसोड में बॉलवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने रियल लाइफ पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ गेस्ट बनकर पहुंची थीं। वहीं दीपिका और रणवीर शो में रॉयल लुक में नजर आ रहे थे। दीपिका ने जहां ब्लैक ड्रेस पहनी हुई थी वहीं उनके पति रणवीर सिंह भी ब्लैक ब्लेजर में काफी हैंड समय लग रहे थे। लेकिन क्या आपको पता है कि शो में दीपिका पादुकोण ने जो ब्लैक ड्रेस और जो नेकलेस पहना था उसकी कीमत कीतनी है। कीमत जानकर आपके होश उड़ सकते हैं।
दीपिका पादुकोण ने पहनी विक्टोरिया बेकहम के ब्रांड की ड्रेस
करण जौहर के शो में दीपिका पादुकोण ब्लैक कटआउट ड्रेस में अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही थीं। दीपिका का ये आउटफिट डीपनेक बॉडीकोन ड्रेस हैं जो उन पर बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था। दीपिका की ये ड्रेस विक्टोरिया बेकहम के ब्रांड की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 999 डॉलर यानि 83 हजार रुपए के आसपास है। ऐसे में दीपिका की ड्रेस की कीमत में आप एक आईफोन ले सकते हैं।

दीपिका पादुकोण ने पहना लाखों का नेकलेस
विक्टोरिया बेकहम की ये ड्रेस स्लीवलेस थी, जो दीपिका पादुकोण के स्लिम फिगर को खूबसूरती से निखार रही थी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण ने स्टेटमेंट कार्टियर नेकलेस पहना था जो उनके पहनावे में लक्जरी को जोड़ रहा था। 18K रोज गोल्ड में कार्टियर जस्टे उन क्लू नेकलेस 65 शानदार-कट हीरों से सजाया गया है और इसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये के बीच है। हालांकि अगर दीपिका ने इस नेकलेस का 'बड़ा मॉडल' पहना है, तो उसकी कीमत 90 लाख रुपए के आसपास है।
दीपिका के मेकअप की हो रही है तारीफ
दीपिका पादुकोण ने अपना ये लुक ब्रॉन्ज मेकअप, खुले कर्ली बाल, स्मोकी आई और गले में एक प्यारे से नेकलेस को पहनकर पूरा किया था। दीपिका पादुकोण के दमदार मेकअप की भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। वहीं रणवीर सिंह भी इस दौरान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम लग रहे थे। शो का पहला एपिसोड भी लोगों को खूब पसंद आया है।आपको बता दें कि इस एपिसोड में दीपिका और रणवीर ने अपनी लव स्टोरी और शादी को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं। साथ ही दोनों की शादी का वीडियो भी शो में पहली बार लोगों को दिखाया गया है। वीडियो को देखकर खुद शो के होस्ट करण जौहर तक इमोशनल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications