जब दीपक तिजोरी की फिल्म को सैफ ने सपोर्ट करने से किया इंकार,अमृता सिंह ने की रोकने की कोशिश, सुनाया किस्सा

Deepak Tijori: बॉलीवुड एक्टर दीपक तिजोरी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टिप्पसी' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर लगातार जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने 90 के दशक के हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में बात की।

दीपक तिजोरी ने जूम को दिए इंटरव्यू में अपनी पहली फिल्म 'पहला नशा' से जुड़ा किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि, उस दौरान मुझे फिल्म में कैमियो के लिए किसी एक्टर की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि आमिर, शाहरुख और सैफ अली खान ने मदद का वादा किया था लेकिन उस वक्त जो हुआ उससे दीपक हैरान रह गए थे।

Saif Ali Khan

दीपक तिजोरी ने कहा कि, इस फिल्म के लिए मुझे तीनों खान सपोर्ट करने आ रहे थे। लेकिन जब सैफ अली खान तैयार हो रहे थे तो उनकी एक्स पत्नी अमृता सिंह ने उनसे पूछा कि, ये क्या कर रहे हो तुम? कहां जा रहे हो?' दीपक ने बताया कि जब उन्होंने इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को बताया था तो उनकी एक्स पत्नी अमृता सिंह ने जाने से मना कर दिया था।

दीपक तिजोरी ने आगे बताया कि अमृता ने इस फिल्म के लिए सैफ अली खान को सपोर्ट नहीं किया था। उन्होंने कहा, "तो, वह ऐसी थी, 'वास्तव में?' आप यह कैसे कर सकते हैं? हमने ये सब कभी नहीं किया. यह कौन करता है? आप जाएं और प्रीमियर शूट पर किसी का सपोर्ट करें।" दीपक ने बताया कि इस घटना ने उन्हें स्तब्ध कर दिया क्योंकि 90 के दशक के दौरान बिरादरी में लोग हर किसी का समर्थन करने के लिए हर जगह जा रहे थे।

दीपक तिजोरी ने आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित पहला नशा से अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद उन्होंने जो जीता वही सिकंदर, कभी हां कभी ना, बादशाह समेत कई सुपरहिट फिल्में दीं। अब वह जल्द ही फिल्म टिप्पसी में नजर आएंगे। जो कि 10 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+