शादी के 11 साल बाद भी बेबी कंसीव नहीं कर पा रही थीं यह टीवी एक्ट्रेस, अब घर में आने वाला है नन्हा मेहमान
मुंबई, मार्च 12। टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर जोड़ी गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी के घर बहुत जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही देबिना ने यह जानकारी दी है कि वो प्रेग्नेंट हैं। आपको बता दें कि देबिना शादी के 11 साल बाद प्रेग्नेंट हुई हैं। उनकी खुशी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वो अब तो सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

'सोसाइटी के प्रेशर में किया था बेबी कंसीव'
प्रेग्नेंसी को लेकर देबिना बनर्जी यूट्यूब पर अपने एक्सपीरियंस को लेकर वीडियोज डालती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें किस तरह का खाना खाने की क्रेविंग्स हुई। इसके बाद एसिडिटी की समस्या के कारण उन्होंने डीटॉक्स प्लान फॉलो किया। देबिना ने अब एक लेटेस्ट वीडियो में बताया है कि बेबी कंसीव करने के लिए उनपर सोसाइटी का भी दबाव था। हालांकि देबिना यह भी कहती हैं कि उनकी मेडिकल समस्याओं के बारे में कोई नहीं जानता था।

IVF के जरिए भी कंसीव का सोचा था- देबिना
देबिना ने अपने मुश्किल समय को याद करते हुए बताया है कि जब वह कन्सीव करने के लिए हर कोशिश कर रही थीं, उस वक्त गुरमती और वो डॉक्टर्स के पास जाते थे, यह जानने के लिए कि आखिर बच्चा कंसीव क्यों नहीं हो पा रहा है। इतना ही नहीं हमने आईवीएफ के जरिए कन्सीव करने की कोशिश भी की थी, लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि देबिना बनर्जी एंडोमिट्रियॉसिस की समस्या से परेशान हैं। उन्होंने एक्यूपंक्चर जैसी थेरेपी ली। इसमें आपकी बॉडी से सारे टॉक्सिन्स को बाहर निकाला जाता है, जिसके बाद देबिना प्रेग्नेंट हुईं।

2011 में गुरमीत और देबिना ने की थी शादी
आपको बता दें कि गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी एनडीटीवी इमेजिन पर टेलिकास्ट होने वाले धारावाहिक रामायण से लोकप्रिय हुए थे। इस सीरियल में उन्होंने राम और सीता का किरदार निभाया था। इसी सीरियल में दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। इसके बाद 15 जनवरी 2011 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। पिछले साल अक्टूबर में देबिना और गुरमीत ने पारंपरिक बंगाली रस्मों रिवाज के साथ फिर से शादी रचाई थी।












Click it and Unblock the Notifications