बेटी के जन्म के 4 महीने बाद ही दोबारा प्रेग्नेंट हो गईं देबिना बनर्जी, अब कर रही हैं ये काम, लोग हुए हैरान

टीवी एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने अपना प्रेग्नेंसी वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

मुंबई, 31 अगस्तः टीवी की फेमस एक्ट्रेस देबिना बनर्जी ने 4 महीने पहले ही आईवीएफ की मदद से एक बेटी को जन्म दिया था। हालांकि अब वह नैचुरल तरीके से फिर से प्रेग्नेंट हो गई हैं। उनकी प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर जहां कुछ लोग काफी खुश हैं वहीं कई लोग इस बात से हैरान भी हैं कि मां बनने के 4 महीने के अंदर ही वह दोबारा कैसे प्रेग्नेंट हो गईं। आपको बता दें कि देबिना अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान अपना और अपने होने वाले बच्चे के हेल्थ का भरपूर ध्यान रख रही हैं। इसी बीच देबिना ने अपना प्रेग्नेंसी वर्कआउट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर लोग हैरान हो रहे हैं।

पहले बच्चे के 4 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं देबिना

पहले बच्चे के 4 महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं देबिना

कुछ दिनों पहले ही देबिना और गुरमीत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को एक खुशखबरी दी थी कि वह दूसरी बार पैरेंट्स बनने जा रहे हैं। अपनी पहली बच्ची लियाना चौधरी का स्वागत करने के चार महीने बाद ही देबिना दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं। ऐसे में देबिना अपने हेल्थ का काफी ध्यान रखी रही हैं। देबिना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना प्रेग्नेंसी वर्कआउट वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अलग-अलग तरह के एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं।

देबिना ने शेयर किया प्रेंग्नेंसी वर्कआउट वीडियो

देबिना ने शेयर किया प्रेंग्नेंसी वर्कआउट वीडियो

देबिना ने गत मंगलवार को ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह प्रेग्नेंसी वर्कआउट के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि देबिना ने ब्लैक कलर का ब्रालेट और जैगीन्स पहना हुआ है। उन्हें वर्कआउट करवाने के लिए साथ में एक ट्रेनर भी मौजूद हैं।

वीडियो शेयर कर लिखा बोल्ड कैप्शन

देबिना ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है- इन दिनों मैं केवल हेल्दी बॉडी और शांत दिमाग पर काम कर रही हूं। मेरी कोशिश रहती है कि मेरे आसपास प्यारे लोग मौजूद रहें। उन्होंने आगे लिखा है- फिटनेस के लिए ये मेहनत केवल खुद को और बेबी को अंदर और बाहर से स्वस्थ रखने के लिए की जा रही है।

लोग जमकर कर रहे हैं तारीफ

आपको बता दें कि देबिना के फैंस उनके इस स्ट्रेंथ की तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें सुपर मॉम कह रहे हैं तो कोई सुपर स्ट्रॉन्ग वुमन कहकर बुला रहा है। लोगों ने उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स किए हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इनके इस वीडियो पर लिखा है- सुपर हेल्दी मम्मा। एक और यूजर ने लिखा है- आप अपना और होने वाले बच्चे का अच्छे से ध्यान रखें।

ऐसे दी थी दोबारा प्रेग्नेंट होने की खबर

दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी लोगों को देते हुए देबिना ने सोशल मीडिया पर लिखा था- कुछ चीजें भगवान तय करता है। कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं होती हैं, वह भगवान द्वारा तय की जाती हैं और कोई भी इसे बदल नहीं सकता...यह एक आशीर्वाद है..हमारे परिवार को पूरा करने जल्द ही आ रहा है। इसके साथ ही देबिना ने हैशटैग में बेबी नंबर 2, मम्मी फिर से, ऑन द वे, प्रेग्नेंसी डायरी, डैडी अगेन, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी का इस्तेमाल किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+