मां के निधन से एक दिन पहले महेश बाबू के घर में घुसा था चोर, 30 फीट ऊंचाई से लगाई छलांग और फिर....

महेश बाबू की मां के निधन वाले दिन से एक रात पहले एक चोर महेश बाबू के घर की 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया था।

मुंबई, 30 सितंबरः इस समय साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरा परिवार काफी परेशानियों से घिरा हुआ नजर आ रहा है। आपको बता दें कि महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का गत 28 सितंबर को निधन हो गया। इंदिरा देवी लंबे समय से बीमार चल रही थीं। जिस अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था वहीं उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली। मां की मौत से एक्टर महेश बाबू टूट गए हैं। दादी के निधन पर पोती सितारा भी फूट-फूटकर रोती नजर आईं। महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर के आंसू भी नहीं रुक रहे थे। इंदिरा देवी को अंतिम विदाई देने के बाद उनके पूरे परिवार ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि भी दी। खबर है कि इस दुख भरी घटना से एक दिन पहले ही महेश बाबू के घर में चोरी होते-होते बची थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक चोर महेश बाबू के घर की दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। हालांकि उसे बाद में पकड़ लिया गया।

मां के निधन से एक दिन पहले घर में घुसा था चोर

मां के निधन से एक दिन पहले घर में घुसा था चोर

'मिर्ची 9 डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक महेश बाबू की मां के निधन वाले दिन से एक रात पहले एक चोर महेश बाबू के घर की 30 फीट ऊंची दीवार फांदकर अंदर घुस गया था। इतनी ऊंची दीवार फांदने के चक्कर में उसे काफी चोट भी लगी। इससे पहले ही वह चोर घर में चोरी कर पाता, सिक्यॉरिटी गार्ड्स ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस चोर से कर रही है पूछताछ

सिक्यॉरिटी गार्ड्स ने चोर को पकड़ते ही जुबली हिल्स पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी और उस चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने चोर को कस्टडी में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह घर में चोरी के इरादे से ही घुसा था। पूछताछ के बाद चोर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कारया गया। खबर है कि जिस समय ये घटना हुई थी उस वक्त महेश बाबू घर पर मौजूद नहीं थे। अब पुलिस इस मामले की जांच करने में जुटी है।

महेश बाबू ने शेयर की मां की पुरानी तस्वीर

महेश बाबू ने मां इंदिरा देवी की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा है, बल्कि दिल वाले इमोजी बनाए हैं। उनके इस पोस्ट से साफ पता चल रहा है कि वह अपनी मां की मौत से बहुत ज्यादा दुखी हैं। उनके इस पोस्ट पर सेलेब्स के साथ साथ उनके फैंस भी कमेंट कर रहे हैं। फैंस इस दुख की घड़ी में महेश बाबू और उनके परिवार को सांत्वना दे रहे हैं।

पोटी सितारा ने लुटाया दादी पर प्यार

पोटी सितारा ने दादी के लिए जताया प्यार इसके अलावा महेश बाबू की बेटी सितारा ने भी अपनी दादी को सोशल मीडिया पर याद किया है। सितारा अपनी दादी से बहुत प्यार करती थीं और उसका दादी के साथ एक अलग ही जुड़ाव था। सितारा दादी को अंतिम विदाई देते समय फूट-फूटकर रोई थीं।

दादी मां के लिए लिखा भावुक पोस्ट

पोती सितारा ने सोशल मीडिया पर दादी के लिए इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है- मुझे आपकी याद आएगी नैनाम्मा... काश आप लौट आतीं। वहीं महेश बाबू के बेटे गौतम ने दादी की पुरानी फोटो शेयर करते हुए बताया कि वह अपनी दादी के बारे में ही सोच रहे हैं और सारी पुरानी यादों को याद कर रहे हैं।

महेश बाबू की मां ने अकेले ही उन्हें पाला था

दरअसल महेश बाबू के पिता कृष्णा ने दो शादियां की थीं। पहले उनकी शादी इंदिरा देवी से हुई थी, जिनके 5 बच्चे हैं- महेश बाबू, रमेश बाबू और तीन बेटियां। इसके बाद उनकी साउथ एक्ट्रेस विजया निर्मला से सेट पर मुलाकात हुई थी और वह अपना दिल दे बैठे। उन्होंने इंदिरा को तलाक देकर विजया से दूसरी शादी कर ली थी। पति से अलग होने के बाद इंदिरा देवी अकेले ही रहती थीं। महेश बाबू के भाई रमेश का भी इसी साल निधन हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+